Amitabh Bachchan संग ये फिल्म करके खूब पछताए थे रतन टाटा, इस वजह से फिर कभी नहीं देखी बॉलीवुड की शक्ल
Ratan Tata Movie: भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया है। इस बीच यहां हम उनकी उस फिल्म के बारे में जानते हैं, जिसे उन्होंने काफी मन से प्रोड्यूस किया था। बड़े स्टार्स के होने के बाद भी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

डूब गया था रतन टाटा का पैसा
रतन टाटा अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। 86 साल की उम्र में भारत के मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। अपनी इंसपायरिंग जिंदगी की वजह से रतन टाटा को खूब प्यार मिलता आया है। इस बीच अब रतन टाटा के उस फैसले पर नजर डालते हैं, जिसका उन्हें बाद में काफी पछतावा हुआ था। यह कहानी है रतन टाटा की पहली और आखिरी बॉलीवुड मूवी की। यहां इसपर एक नजर डालते हैं।

फ्लॉप हो गई थी ऐतबार
रतन टाटा ने साल 2004 में फिल्मों पर पैसा लगाने के बारे में सोचा। और एक साइकोलॉजिकल रोमांटिक फिल्म ऐतबार को बनाने के बारे में सोचा।

डूब गया पैसा
विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी ये फिल्म बड़े पर्दे पर फ्लॉप साबित हो गई थी। फिल्म को लगभग 10 करोड़ के बजट पर बनाया गया था और यह फिल्म 8 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी।

लगाना चाहते थे बॉलीवुड में पैसा
रतन टाटा अपने बिजनेस को और भी बढ़ाना चाहते थे। इसलिए उन्हें टाटा इन्फोमीडिया के तरह ऐतबार को प्रोड्यूस करने के बारे में सोच पर यह आइडिया फेल साबित हुआ।

अमिताभ पर जताया भरोसा
इस फिल्म के लिए रतन टाटा ने अमिताभ बच्चन पर पूरा भरोसा जताया था। फिल्म में जॉन अब्राहम और बिपासा बसु जैसे बड़े स्टार्स भी लीड रोल में मौजूद थे।

फैंस को नहीं पसंज आई फिल्म
ऐतबार फिल्म एक हॉलीवुड फिल्म 'फीयर' से इंसपायर थी, पर यहां भारतीय ऑडियंस को यह फिल्म पसंद नहीं आई थी और यह एक बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी।

फिर नहीं किया बॉलीवुड का रुख
ऐतबार के फ्लॉप होने के बाद रतन टाटा को अपनी गलती का एहसास हो गया और इसके बाद उन्होंने फिर कभी भी बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस करने के बारे में नहीं सोचा।

मूवी से थीं काफी उम्मीदें
रतन टाटा को इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं। हालांकि फिल्म नहीं चली और इससे रतन टाटा को काफी बड़ा झटका लगा था। यही वजह थी कि उन्होंने कभी कोई फिल्म प्रोड्यूस नहीं की।

आईपीएल और वर्ल्ड कप जीतने वाले भारतीय कप्तान

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले पहले भारतीय

शरीर में जमा चर्बी और कोलेस्ट्रॉल का एक साथ सफाया कर सकती है ये चीज, पहले जान लें खाने का सही तरीका

2 राज्य 6 जिले करीब 40 नए स्टेशन, बिहार में बिछने वाली हैं 315 किमी. लंबी रेल लाइनें; किसानों की भरेगी तिजोरी!

भारत को दो हिस्सों में बांटती है ये नदी, जानें कितनी है लंबाई

Yes Bank को 2209 करोड़ का फटका, आयकर विभाग ने भेजा बड़ा नोटिस

Gudi Padwa 2025 Rangoli Designs: गुड़ी पड़वा विशेष रंगोली डिजाइंस, नव वर्ष पर इन रंगोली डिजाइंस से सजाएं घर आंगन, देखें ट्रेडिशनल मराठी रंगोली

Ganesh Ji Ki Aarti: जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा...महाशिवरात्रि पर शिव आरती से पहले जरूर करें गणेश जी की आरती

वीर-वीरांगनाओं की भूमि राजस्थान के स्थापना दिवस पर इन कोट्स, WhatsApp Messages, ग्रीटिंग्स से दें अपनों को बधाई

Eid Namaz Ka Tarika: ईद की नमाज पढ़ने का सुन्नत तरीका क्या है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी जानकारी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited