रेखा की मचलती जवानी पर दिल हार बैठे ये स्टार्स, शादी की मंडप तक आते-आते टूट जाता था एक्ट्रेस का बसा-बसाया घर

​बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपनी खूबसूरती और दमदार अभिनय के लिए जानी जाती है। इसी के साथ रेखा की पर्सनल लाइफ को जानने के लिए फैंस बेताब रहता हैं। अपने जीवन में रेखा ने कई स्टार्स संग दिल लगाया, लेकिन अफसोस वह आज भी अकेली रह रही हैं। आइए आपको बताते हैं उनके लव अफेयर के बारे में।

रेखा के इश्क में गिरफ्त हुए ये स्टार्स
01 / 09

रेखा के इश्क में गिरफ्त हुए ये स्टार्स

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रेखा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती है। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस कही जाने वाली रेखा के जीवन में कई बार प्यार की एंट्री हुई। फिर भी एक्ट्रेस सच्चे प्यार की तलाश में भटकती रही। रेखा के जीवन में एक दो नहीं बल्कि 6 बार सच्चा प्यार आया, आज भी अभिनेत्री अकेले ही जीवन काट रही है। आइए आपको बताते हैं उनके प्यार भरे जीवन की सच्चाई। और पढ़ें

अमिताभ बच्चन
02 / 09

अमिताभ बच्चन

अमिताभ बच्चन और रेखा के प्रेम से कौन अवगत नहीं है। बॉलीवुड में हर कोई ये जानता है कि रेखा किस कद्र अमिताभ के लिए दीवानी थी। वहीं बिग बी भी रेखा को बेहद पसंद करते थे। यहाँ तक कि रेखा आज भी अमिताभ बच्चन के नाम का सिंदूर माथे पर लगाती है। हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया था और बिग बी ने जया बच्चन से शादी कर ली। और पढ़ें

जितेंद्र कुमार
03 / 09

जितेंद्र कुमार

रेखा और जीतेंद्र अपने समय के दो खूबसूरत स्टार्स थे जिन्होंने एक साथ कई फिल्मों में काम किया और उनकी जोड़ी को जनता ने पसंद भी किया । अभिनेता जितेंद्र अपनी फिल्म की अभिनेत्रियों के साथ फ़्लर्ट करने के लिए जाने जाते थे लेकिन जाहिर तौर पर रेखा उनके लिए गंभीर थीं। हालाँकि, वह पहले से ही शोभा कपूर से विवाहित थे। इसलिए, जब उनकी डेटिंग की अफ़वाहें उड़ीं, तो महिला को "घर तोड़ने वाली" कहा गया। बाद में, उनका रिश्ता खत्म हो गया।और पढ़ें

मुकेश अग्रवाल
04 / 09

मुकेश अग्रवाल

ऐसा कहा जाता है कि दिल्ली के इस बिजनेस टाइकून को रेखा की खूबसूरती ने मोहित कर लिया था। दोनों की मुलाकात हुई और वे एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए। एक महीने के अंदर ही उनकी शादी हो गई। हालांकि, शादी के तुरंत बाद ही मुकेश के बिजनेस को भारी नुकसान हुआ। वह गंभीर क्रोनिक डिप्रेशन से पीड़ित थे और तलाक के बाद उन्होंने सीलिंग फैन से लटककर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद से लोग रेखा को "आदमखोर", "चुड़ैल शिकारी" जैसे नाम देने लगे।और पढ़ें

राज बब्बर
05 / 09

राज बब्बर

रेखा और राज बब्बर की जोड़ी को पर्दे पर पसंद किया जाता था। जब राज बब्बर की पत्नी स्मिता पाटील की मौत हुई तब राज की नजदीकियां रेखा के साथ बढ़ने लगी। ये वही समय था जब रेखा और अमिताभ के बीच दूरी आ गई थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाया।

किरण कुमार
06 / 09

किरण कुमार

रेखा के अफेयर की खबरें किरण कुमार के साथ भी सामने आई थी। रेखा किरण के साथ समय बिताती थी और शूट के बाद उससे मिलने जाती थी। हालांकि ज्यादा दिन तक किरण और रेखा साथ नहीं रह पाए और उनका रिश्ता टूट गया।

अक्षय कुमार
07 / 09

अक्षय कुमार

रेखा के इश्क को लेकर ये अफवाह भी जोरों पर थी कि वह अपने से 13 साल छोटे स्टार को दिल दे बैठी हैं। उस समय अक्षय कुमार रवीना टंडन को डेट कर रहे थे। जैसे ही ये खबर सामने आई रवीना का गुस्सा मीडिया के सामने फुट पड़ा।

फरजाना
08 / 09

फरजाना

ऐसा कहा जाता है कि प्यार से भरोसा उठने के बाद रेखा ने अपनी ही सेक्रेट्री फरजाना के साथ प्यार में पड़ गई। दोनों साथ रहने लगे और एक-दूसरे के सुख-दुख बांटने लगे। रेखा की किताब में ये जिक्र देखने को मिलता है कि रेखा के बेडरूम में फरजाना के अलावा कोई नहीं जा सकता दोनों पति-पत्नी की तरह रहते हैं।

संजय दत्त
09 / 09

संजय दत्त

यह अफवाहें भी जोरों पर थी कि रेखा और संजय के प्यार की अफवाहें भी सुर्खियों में रहीं, लोगों ने कहा कि रेखा अभिनेता के लिए सिंदूर लगाती हैं। हालांकि, संजय ने ऐसे सभी आरोपों से इनकार किया।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited