सूनी गोद के लिए दिन-रात ताने सुनती थीं ये 8 TV हसीनाएं, आंसुओं के सहारे काटे दिन-रात

TV Actresses Gets Taunt For Pregnancy: टीवी की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्हें सूनी गोद के लिए ताने सुनने पड़ते थे। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर नेहा मर्दा तक का नाम शामिल है।

सूनी गोद के लिए दिन-रात ताने सुनती थीं ये 8 TV हसीनाएं आंसुओं के सहारे काटे दिन-रात
01 / 09

सूनी गोद के लिए दिन-रात ताने सुनती थीं ये 8 TV हसीनाएं, आंसुओं के सहारे काटे दिन-रात

TV Actresses Gets Taunt For Pregnancy: मां बनना हर औरत की जिंदगी में एक खास पल होता है। इस दिन महिला को नया जीवन तो मिलता ही है, साथ ही उसके जीवन का नया अध्याय भी शुरू होता है। लेकिन हमारी टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्हें सूनी गोद के लिए ताने सुनने पड़े थे। जहां कुछ की गोद बाद में ऊपरवाले ने भर दी तो वहीं कुछ को अभी भी तानों का सामना करना पड़ता है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी एक्ट्रेसेस पर-और पढ़ें

रुपाली गांगुली Rupali Ganguly
02 / 09

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)

रुपाली गांगुली शादी के कई सालों बाद तक मां नहीं बन पाई थीं। जिससे लोगों ने उन्हें बातें सुनानी शुरू कर दी थी। लेकिन 2015 में उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया, जिसे वह खुद के लिए चमत्कार मानती हैं।

शिल्पा सकलानी Shilpa Saklani
03 / 09

शिल्पा सकलानी (Shilpa Saklani)

शिल्पा सकलानी को भी शादी के सालों बाद तक सूनी गोद के लिए ताने सुनने पड़ते थे। ऐसे में 18 सालों बाद उन्होंने और अपूर्वा अग्निहोत्री ने एक बेटी को गोद लिया।

नेहा मर्दा Neha Marda
04 / 09

नेहा मर्दा (Neha Marda)

'बालिका वधू' एक्ट्रेस नेहा मर्दा को भी शादी के कई सालों बाद तक मां बनने का सुख नहीं मिला था। ऐसे में उन्हें खूब ताने भी सुनने पड़ते थे। लेकिन बीते साल एक्ट्रेस मम्मी बनीं।

सर्गुन मेहता Sargun Mehta
05 / 09

सर्गुन मेहता (Sargun Mehta)

सर्गुन मेहता की शादी को 10 साल का वक्त हो चुका है। लेकिन एक्ट्रेस अभी भी मम्मी नहीं बनी हैं। ऐसे में आए दिन उनसे इस बारे में सवाल पूछे जाते हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी Divyanka Tripathi
06 / 09

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi)

दिव्यांका त्रिपाठी की शादी को सात साल बीत चुके हैं। ऐसे में अब परिवार भी उनपर मां बनने का दबाव बनाने लगा है। हालांकि दिव्यांका का कहना है कि वह इन बातों को मजे में उड़ा देती हैं।

देबिना बनर्जी Debina Bonnerjee
07 / 09

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)

देबिना बनर्जी शादी के कई सालों बाद तक मम्मी नहीं बन पाई थीं, जिससे उन्हें खूब बातें सुननी पड़ती थीं। वहीं पहली बेटी के बाद जब देबिना ने दूसरी प्रेग्नेंसी एनाउंस की, तो भी लोगों ने उनका जीना मुहाल कर दिया।

माही विज Mahhi Vij
08 / 09

माही विज (Mahhi Vij)

माही विज ने साल 2019 में बेटी को जन्म दिया था। लेकिन वह शादी के कई सालों बाद मां बनी थीं, जिससे उन्हें ताने सुनने पड़ते थे। वहीं प्रेग्नेंसी के बाद वजन बढ़ने पर भी उन्हें ताने सुनने को मिलते थे।

दीपिका कक्कड़ Dipika Kakar
09 / 09

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)

दीपिका कक्कड़ की गोद शादी के कई सालों बाद तक सूनी रही थी, जिससे वह ट्रोल्स और तानों का शिकार हुई थीं। यहां तक कि प्रेग्नेंट होने के बाद भी लोगों ने उन्हें ये कहकर ताने मारे कि वह शोऑफ करती हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited