निठल्ला समझकर मेकर्स द्वारा ठुकरा दिये गए थे ये 9 TV सितारे, आज इंडस्ट्री को जेब में रखकर करते हैं राज
TV Stars Faces Rejection During Initial Days Of Career: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जिन्हें करियर के शुरुआती दिनों में रिजेक्शन झेलना पड़ा। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली से लेकर शक्ति अरोड़ा तक का नाम शामिल है।

निठल्ला समझकर मेकर्स द्वारा ठुकरा दिये गए थे ये 9 TV सितारे
TV Stars Faces Rejection During Initial Days Of Career: जब भी इंसान कोई काम शुरू करता है तो उसे शुरुआत में दुनियाभर का संघर्ष झेलना पड़ता है। करियर में भी लोगों को शुरुआत में काफी परेशानियां होती हैं। ऐसा ही हमारे टीवी के कई सितारों के साथ भी हुआ, जिन्होंने शुरुआत में खूब रिजेक्शन झेला। इस लिस्ट में 'गुम है किसी के प्यार में' के शक्ति अरोड़ा से लेकर 'अनुपमा' की रुपाली गांगुली तक का नाम शामिल है। कुछ एक्ट्रेसेस को तो उनके चेहरे और रंग के कारण भी रिजेक्ट किया गया था। लेकिन आज वे टीआरपी क्वीन बनी बैठी हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी सितारों पर-

रॉनित रॉय (Ronit Roy)
रॉनित रॉय टीवी के चर्चित एक्टर में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर में कई हिट शोज दिये हैं। उन्होंने बॉलीवुड में भी हिट फिल्म के साथ डेब्यू किया था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने खूब रिजेक्शन झेला है।

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly)
एक्ट्रेस रुपाली गांगुली आज भले ही टीआरपी क्वीन बनी हुई हैं। लेकिन अपने करियर के शुरुआती दिनों में भी उन्होंने खूब रिजेक्शन झेला है। रुपाली गांगुली का करियर 'बिग बॉस 1' में भी फ्लॉप था।

हिना खान (Hina Khan)
हिना खान ने डेब्यू शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ही हिट दिया था। लेकिन उन्हें भी शुरुआत में रिजेक्शन झेलना पड़ा था। हिना खान पर इस चीज का बुरा असर भी पड़ा था।

सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)
सुंबुल तौकीर खान ने अपने करियर में 'इमली' और 'काव्या' जैसे हिट शोज दिये हैं। लेकिन शुरुआत में उन्हें भी रिजेक्शन झेलना पड़ा था।

शक्ति अरोड़ा (Shakti Arora)
शक्ति अरोड़ा ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर में बहुत सी चीजों के लिए ऑडिशन दिये, लेकिन उनके हाथ कुछ ही सीरियल लगते थे। यहां तक कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' भी उनके हाथ से निकल गया था।

जन्नत जुबैर (Jannat Zubair)
जन्नत जुबैर इस वक्त टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। सोशल मीडिया पर उनकी पॉपुलैरिटी का स्तर सबसे ऊंचा है। लेकिन करियर के शुरुआत में उन्होंने खूब रिजेक्शन झेले थे।

कृतिका सेंगर (Kratika Sengar)
कृतिका सेंगर को उनके रंग के कारण रिजेक्शन झेलना पड़ा था। कृतिका ने अपने करियर में कई हिट शोज दिये हैं, जिसमें 'कसम' भी शामिल है।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से टीआरपी क्वीन बनी शिवांगी जोशी को भी करीब एक साल तक रिजेक्शन झेलना पड़ा था। यहां तक कि उन्हें टीवी शोज में केवल साइड रोल्स ही मिल रहे ते।

सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)
सुरभि चंदना को उनके रंग के कारण रिजेक्शन झेलना पड़ा था। यहां तक कि एक जगह उन्हें मेकर्स ने दांत ठीक कराने की भी सलाह दी थी।

IPL में जल्द लगने वाला है दोहरा शतक, बल्लेबाज ने कर दी भविष्यवाणी

मजदूर माता-पिता की बेटी बनी IAS, केरल की आदिवासी महिला ने UPSC क्रैक कर रचा इतिहास

राजघराने की बेटियों को ब्याह कर लाए ये बॉलीवुड स्टार्स, दहेज में भर-भरकर मिले होंगे सोने के थाल और गहने-जवाहरात

29 मार्च से इन 5 राशियों पर शुरू होगा शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या का कहर

आलिया भट्ट और सारा अली खान जैसे बॉलीवुड सितारों ने कैसे किया वेट लॉस, जानें वजन कम करने का सेलिब्रिटी फॉर्मूला

व्हाइट हाउस में इस छोटे बच्चे ने की 'घुसपैठ', तो खुफिया अधिकारियों ने रोका; जानें सारा माजरा

एमके स्टालिन ने भाषा विवाद पर CM योगी पर साधा निशाना, बोले- मुख्यमंत्री कर रहे ब्लैक कॉमेडी

VIDEO: आसमान से धरती पर आकर गिरा बादल का टुकड़ा, पास से देखकर चौंक ही गए लोग

बॉलीवुड के भाईजान और खलनायक की बनेगी जोड़ी! Salman Khan ने खुद बताया अगली फिल्म के बारे में

Chaitra Navratri 2025 Date: इस बार 9 की जगह 8 दिन ही मनाया जाएगा नवरात्रि पर्व, जानिए क्या है कारण
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited