Salman Khan EID Party: ईद पार्टी में कार्टून पेंट पहनकर आए भाईजान, मियां जहीर के साथ पहुंची सोनाक्षी सिन्हा
Salman Khan's EID Party: बीती रात ईद पर भाईजान सलमान खान ने ईद पार्टी का आयोजन किया। हर साल की तरह सलमान खान की इस पार्टी में उनके दोस्त और रिश्तेदारी मौजदू रहे। इस मौके पर सोनाक्षी सिन्हा, बॉबी देओल समेत कई सितारों ने शिरकत की और ईद पार्टी का जश्न मनाया।

सलमान खान ने सजाया ईद का जश्न
बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर त्योहार को खास अंदाज में मनाया जाता है। ईद उनमें से एक है हर बार ईद के मौके पर सलमान खान अपने दोस्तों के लिए पार्टी का आयोजन करते हैं। इस बार भी सलमान खान ने शानदार पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड के नामी स्टार्स शामिल हुए। सलमान खान की ईद पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा से लेकर शमिता शेट्टी तक बॉलीवुड के इन स्टार्स ने रंग जमाया। आइए दिखाते हैं आपको कल रात की पार्टी की तस्वीरें

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल
सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के बाद पति जहीर इकबाल के साथ पहली ईद मनाई। इस मौके पर कपल साथ में पोज देता नजर आया। ईद पार्टी में सोनाक्षी ने क्रीम व्हाइट फ्लोरल सूट पहना था और जहीर भी गोल्डन सूट-बूट में खूब जच रहे थे।

सलमान खान ( Salman Khan)
भाईजान अपनी ईद पार्टी में अनोखे अंदाज में नजर आए उन्होंने स्टाइलिश एंट्री ली। सलमान खान ने ब्लैक शर्ट डेनिम जैकिट के साथ कार्टून जीन्स पहनी थी। उनकी इस अनोखी जीन्स ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

रितेश देशमुख-जेनेलिया
इंडस्ट्री के खूबसूरत कपल रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा हर साल सलमान खान की ईद परत में जाते हैं। इस बार भी कपल साथ में ईद मनाने आया था।

चंकी-भवना पांडे
अभिनेता चंकी और उनकी पत्नी भावना पांडे ईद की पार्टी में जश्न मनाते नजर आए। इस मौके पर भावना ने बेहद खूबसूरत रानी पिंक फ्रॉक सूट पहना हुआ था।

अर्पिता और आयुष शर्मा
सलमान खान की बहन अर्पिता अपने पति आयुष शर्मा के साथ ईद का जश्न मनाने पहुंची थी। अर्पिता ने ईद पार्टी के लिए रेड सूट पहना था। वहीं आयुष ब्लैक कुर्ते में कमाल के लग रहे थे।

जय भानुशाली और ताह शाह
अभिनेता जय भानुशाली ने ईद पार्टी में कुर्ता पजामा पहना था। इस ब्लैक लखनवी लुक में वह कमाल के लग रहे थे। वहीं एक्टर ताह शाह ने पार्टी के लिए ग्रीन कुर्ता चुना।

शमिता शेट्टी और शेरा
शमिता शेट्टी सलमान खान की ईद पार्टी में सफ़ेद शरारा और सूट पहनकर आई थी। शमिता शेट्टी ने ईद के लिए स्पेशल लूक ट्राई किया था। वहीं सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा अपने बेटे के के साथ पार्टी में आए थे।

दूसरे टेस्ट में यशस्वी के निशाने पर होगा डॉन ब्रैडमैन का वर्ल्ड रिकॉर्ड

केशव महाराज बने ये कारनामा करने वाले पहले द. अफ्रीकी स्पिनर

मानसून में पिकनिक के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये स्पॉट, फ्रेंड्स और फैमिली के साथ बिता सकते हैं क्वालिटी टाइम

Stars Spotted Today: पत्नी की अस्थि विसर्जन के समय रो पड़े शेफाली जरीवाला के पति, अमिताभ ने फैंस का सादगी से किया स्वागत

कमजोर लिवर वालों के लिए बेस्ट हैं ये आसान योगासन, बढ़ा देते हैं जिगर की ताकत, मशीन की तरह करता है काम

Delhi Crime: जल्लाद बना पिता, चाकू मारकर 10 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, बारिश में खेलने की जिद पर ली जान

मराठी मानुष की शक्ति के आगे हारी महाराष्ट्र सरकार- फडणवीस ने त्रिभाषा नीति पर वापस लिया आदेश तो बोले उद्धव ठाकरे

Delhi News: नौकरी से निकाले जाने पर गुस्साया वर्कर, मैनेजर पर किया पेपर कटर से ताबड़तोड़ वार

Ceasefire in Gaza: गाजा में युद्धविराम के लिए ट्रंप ने बढ़ाया दबाव, Hamas से बंधकों को रिहा करने की मांग

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 58 पर्यवेक्षक किये नियुक्त, कई बड़े नाम शामिल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited