रणबीर कपूर की भांजी समारा की नाक पर चढ़ा गुस्सा, नानी नीतू को धक्का मारकर खुद खड़ी हो गई कैमरे के आगे
हाल ही में ऋषि कपूर की बहन रीमा जैन के छोटे बेटे की शादी हुई। जिसमें पूरा कपूर खानदान एक साथ दिखाई दिया। इसी मौके पर ऋद्धिमा कपूर की बेटी समारा साहनी भी नजर आई। समारा का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें वह नीतू कपूर को धक्का मार रही है।

ऋद्धिमा की बेटी नीतू कपूर को मारा धक्का
कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आदर जैन और अलेखा की शादी की तस्वीरें-वीडियो छाई हुई हैं। कपल ने दो दिन पहले शादी कर ली, जिसमें इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए। इसी बीच एक और पैप्स वीडियो सामने आई है जिसमें समारा साहनी, ऋद्धिमा साहनी और नीतू कपूर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं। लेकिन इस वीडियो में लोगों को कुछ अजीब लगा वो था समारा का बर्ताव जिसे देखकर सब हैरान हो गए।

कपूर खानदान की भांजी है समारा
समारा साहनी कपूर खानदान की भांजी है। ऋद्धिमा साहनी की लाडली बेटी अपने परिवार के साथ-साथ अपने मामा-मामी और नानी की लाडली है। समारा बेशक सोशल मीडिया और कैमरे से दूर रहती है लेकिन वह चर्चा में बनी रहती है।

लहंगा पहनकर शादी में आई समारा
हाल ही में अपने मामू आदर जैन की शादी में समारा लाइट ब्लू लहंगा पहनकर आई। नानी परी ने बहुत सिम्पल मेकअप कैरी किया था। वह अपनी मम्मी के साथ पोज देती नजर आई।

नानी को देखकर आया गुस्सा
जैसे ही समारा पैप्स के सामने पोज दे रही थी तभी उनकी नानी नीतू कपूर आ गई, जिसे देखकर समारा को गुस्सा आया और उसने अपनी नानी को दूर कर दिया।

अजीब बिहेव कर रही थी समारा
शादी में समारा अजीब बर्ताव करती नजर आई। वह किसी से ज्यादा बात नहीं कर रही थी और उनकी आंखें भी अजीब लग रही थी। हालांकि इस बात का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि समारा ऐसा क्यों कर रही थी।

नानी ने मुस्कान से छिपाया गुस्सा
समारा ने जैसे ही अपनी नानी को धक्का मारा, नीतू कपूर आराम से मुसकुराते हुए पोज देने लगी, बच्ची की नादानी को माफ करते हुए नीतू कपूर ने इग्नोर किया।

वायरल हो रही है वीडियो
समारा-ऋद्धिमा और नीतू की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हर कोई यह पूछ रहा है कि ऐसा क्या हो गया कि वह अपनी नानी से इतना नाराज हो गई। लोग तरह-तरह के कॉमेंट भी कर रहे हैं।

शनिवार के ये खास उपाय शनि ग्रह को कर देंगे मजबूत, नहीं सताएगा साढ़ेसाती का डर

दिव्या भारती की अधूरी फिल्मों से चमकी बॉलीवुड की इन हसीनाओं की किस्मत, रातों-रात बन गई सुपरस्टार

Panchayat 4: टीम लौकी और टीम कुकर ने खेला पिकलबॉल, देसी पहनावा छोड़ मॉडर्न अवतार में आए फुलेरावासी

पापा-मम्मी के अलग होने पर फूट-फूटकर रोए थे ये स्टारकिड्स, कुछ को सौतेली मां से हो गई थी नफरत

सुनहरे इतिहास की दास्तान सुनाते हैं यूपी के ये शानदार और खूबसूरत किले, जानें इनकी खासियत

IND vs BAN: रद्द हो सकता है भारत का बांग्लादेश दौरा, बढ़ेगा विराट-रोहित की मैदान में वापसी का इंतजार

क्या शेख हसीना को प्रत्यर्पित कर सकता है भारत? जानिए नई दिल्ली के पास क्या हैं विकल्प

ये 3 खिलाड़ी मिलकर पूरी कर सकते हैं टेस्ट में किंग कोहली की कमी

The Traitors: आखिरी पलों में उर्फी और निकिता ने कैसे पलटी सारी बाजी, करण जौहर ने बताया विनर का राज

दिल्ली से अब बस 3 घंटे में पहुंच सकते हैं इस खूबसूरत ऐतिहासिक शहर, जानें क्या चीजें कर रही हैं आपका इंतजार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited