TV की इन 8 हसीनाओं ने कोख में खोया अपना बच्चा, नन्ही सी जान को गोद में लेने से पहले चूर हुआ मां बनने का सपना
TV Actresses Suffered From Miscarriage: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जो कोख में मौजूद अपने बच्चे से हमेशा के लिए बिछड़ गईं। इस लिस्ट में संभावना सेठ से लेकर दीपिका कक्कड़ तक का नाम शामिल है।

टीवी की इन हसीनाओं ने झेला मिसकैरेज का दर्द
TV Actresses Suffered From Miscarriage: मां बनना हर एक औरत के लिए बेहद खास होता है। बच्चे को छोटी सी खरोंच लगने पर भी मां का दिल टूट जाता है। लेकिन आज हम आपको उन हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो कोख में मौजूद अपने बच्चे से हमेशा के लिए बिछड़ गईं। उसका दर्द आज भी उनकी जिंदगी में बना हुआ है। इस लिस्ट में संभावना सेठ से लेकर दीपिका कक्कड़ तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन टीवी एक्ट्रेसेस पर-

कश्मीरा शाह (Kashmera Shah)
टीवी और बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कश्मीरा शाह एक नहीं बल्कि 14 बार मिसकैरेज का दर्द झेल चुकी हैं। अंत में उन्हें सरोगेसी का सहारा लेना पड़ा था। कश्मीरा शाह और कृष्णा अभिषेक के जुड़वा बेटे हैं।

निशा रावल (Nisha Rawal)
निशा रावल ने बताया था कि पहली प्रेग्नेंसी में उन्हें मिसकैरेज का सामना करना पड़ा था। इस मिसकैरेज की वजह से उनके और करण मेहरा के रिश्ते में भी दरार आ गई थी।

शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि साल 2010 में वह प्रेग्नेंट हुई थीं। उस दौरान उनकी खुशी सातवें आसमान पर थी। लेकिन वो खुशी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाई। शिल्पा शेट्टी ने बताया था कि पहली प्रेग्नेंसी में उन्हें मिसकैरेज झेलना पड़ा था।

देबिना बनर्जी (Debina Bonnerjee)
देबिना बनर्जी भी अपनी जिंदगी में मिसकैरेज का सामना कर चुकी हैं। उन्हें कई बार प्रेग्नेंसी में परेशानियां हुई थीं। अंत में देबिना बनर्जी को आईवीएफ का सहारा लेना पड़ा।

सारा अरफीन खान (Sara Arfeen Khan)
सारा अरफीन खान और अरफीन खान की दो जुड़वा बेटियां हैं। लेकिन उनके जन्म से पहले एक्ट्रेस को मिसकैरेज जैसी तकलीफों का सामना करना पड़ा था। इसका खुलासा खुद सारा ने किया था।

अंकिता भार्गव (Ankita Bhargava)
अंकिता भार्गव भी मिसकैरेज का सामना कर चुकी हैं। एक्ट्रेस ने पोस्ट में बताया था कि वह थाईलैंड जाने वाली थीं, लेकिन उससे पहले वह डॉक्टर के पास गई थीं। जहां उन्हें पता चला कि वह अपना बच्चा खो चुकी हैं।

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar)
दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम को अपना पहला बच्चा खोना पड़ा था। शोएब ने बताया था कि दीपिका ने प्रेग्नेंसी के छठे हफ्ते में मिसकैरेज का सामना किया था।

संभावना सेठ (Sambhavna Seth)
संभावना सेठ ने प्रेग्नेंसी के तीसरे महीने में मिसकैरेज का दर्द झेला। एक्ट्रेस ने व्लॉग के जरिए ये खबर फैंस को दी। व्लॉग में एक्ट्रेस के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। वहीं उनके पति अविनाश द्विवेदी उन्हें संभालने की कोशिश करते नजर आए।

पेट में गैस से फूल जाता है पेट, एसिडिटी करती है परेशान तो आज से ही बदलें ये आदतें, डाइजेशन में होगा सुधार

Kiran Rao Eid Party: नई गर्लफ्रेंड के मिलते ही परिवार से दूर हुए आमिर खान! दोनों एक्स पत्नियों ने परिवार के साथ मनाया जश्न

मम्मी ऐश्वर्या से ये चीज आराध्या को मिली है विरासत में, नया लुक देख सभी ने बांधे तारीफों के पुल

Salman Khan EID Party: ईद पार्टी में कार्टून पेंट पहनकर आए भाईजान, मियां जहीर के साथ पहुंची सोनाक्षी सिन्हा

IQ Test: 100 की भीड़ में 180 ढूंढ़ लिया तो कहलाएंगे सिकंदर, दम है खोजकर दिखाएं

HAL Share: सरकार से मिला 62700 करोड़ का ऑर्डर, HAL शेयर में 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल; अभी और भगेगा?

Naagin 7 Confirm: एकता कपूर ने नागिन के फैंस को दी ईदी, सीजन 7 पर दे डाली बड़ी अपडेट

BSE Bonus Share: BSE शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले ! हर शेयर पर मिलेंगे दो बोनस शेयर, 1 महीने के हाई पर पहुंचा स्टॉक

अंतिरक्ष से कैसा दिखता है भारत? ISS से लौटी सुनीता ने कही यह बात; फिर उड़ान भरने के लिए दोनों तैयार

Chaiti Chhath Puja 2025: चैती छठ पूजा कब है, नोट करें नहाय-खाय से लेकर उषा अर्घ्य तक की डेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited