संजय खान के एक थप्पड़ के बदल शत्रुघ्न सिन्हा ने थी ताबड़तोड़ फायरिंग! गोलियां की आवाज से थर्रा उठा था बॉलीवुड
Shatrughan Sinha-Sanjay Khan Conflict: बॉलीवुड एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा और संजय खान के बीच एक बार इतना विवाद हुआ था नौतब गोली तक आ गई थी। जिसके बाद बॉलीवुड के कई स्टार्स को मामला सुलझाने के लिए आना पड़ा था।

बी-टाउन में जब एक थप्पड़ के बदले हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग
Shatrughan Sinha-Sanjay Khan Conflict: बॉलीवुड के पुराने किस्से हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में एक्टर रंजीत ने विक्की ललवानी को दिए इंटरव्यू में एक सनसनीखेज खुलासा किया। जब संजय खान ने शत्रुघ्न सिन्हा को थप्पड़ जड़ा, और उनकी गर्लफ्रेंड रीना रॉय से भी झगड़ा किया। जिसके बाद विवाद काफी बढ़ गया। एक थप्पड़ के बदले शत्रुघ्न सिन्हा के दोस्तों ने कई गोलियां चलाईं थीं। इस खबर के सामने आने के बाद पूरा बॉलीवुड हिल गया था। इतना ही नहीं, ये मामला पुलिस तक पहुंच गया था। तो चलिए, जानते हैं पूरा मामला क्या था, विवाद इतना कैसे बढ़ा और फिर ये शांत कैसे हुआ।

संजय खान ने मारा था शत्रुघ्न सिन्हा को थप्पड़
बॉलीवुड एक्टर संजय खान और शत्रुघ्न सिन्हा अक्सर फिल्म शूटिंग के बाद मस्ती करते नजर आते थे। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने संजय खान के गाल पर हाथ लगा दिया। इसको लेकर संजय खान भड़क गए और शत्रुघ्न सिन्हा को चांटा जड़ दिया।

रीना रॉय से भी हो गई बहस
रीना रॉय उस समय शत्रुघ्न सिन्हा की गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। जब संजय खान ने शत्रुघ्न सिन्हा को थप्पड़ मारा तब रीना रॉय ने कहा था 'तूने उसे मारा'। इसके बाद विवाद और बढ़ गया।

रंजीत से घर पर हुआ था विवाद
संजय खान और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच ये विवाद एक्टर रंजीत के घर हुआ था। एक्टर ने बताया कि फिल्म शूटिंग के बाद अक्सर शत्रुघ्न सिन्हा और संजय खान मेरे घर आया करते थे।

रंजीत के घर बाहर हुई थी फायरिंग
संजय खान द्वारा शत्रुघ्न सिन्हा को थप्पड़ मारने की खबर जब बाहर आई तब एक्टर के दोस्त पहुंचे और गोलियां चलाने लगे। जिसके बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया।

संजय खान के घर पहुंचे थे शत्रुघ्न सिन्हा
रंजीत ने बताया कि मेरे घर के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और उनके दोस्त देसी पिस्तौल लिए संजय खान के घर पहुंचे। वहां शत्रुघ्न सिन्हा के दोस्तों ने ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की।

शत्रुघ्न सिन्हा-संजय खान का विवाद सुलझाने पहुंचे थे कई स्टार्स
संजय खान और शत्रुघ्न सिन्हा के बीच हुए इस विवाद से बॉलीवुड हिल गया था। इस मामले को सुलझाने में पुलिस के साथ-साथ कई बॉलीवुड स्टार्स का भी हाथ रहा। बताया जाता है कि दिलीप कुमार ने इस मामले में को शांत करवाया।

AC में सोते हुए भी छूट रहे पसीने, समझ जाएं दिल पर बढ़ रहा है बोझ, इस विटामिन की कमी का हो सकता है लक्षण

थके-बेजान चेहरे का नूर लौटा देंगे कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड, लटके गाल भी हो जाएंगे टाइट, 50 में आएगा 25 वाला ग्लो

सालों पुरानी ड्रेस रिपीट कर बार्बी डॉल बनीं ईशा अंबानी, वेस्टर्न लुक में दी सोनम कपूर को टक्कर.. फोटोज हो रहीं वायरल

रिश्ते में घुल जाएगा मोहब्बत का शरबत, बस इन Good Night मैसेज से अपनी महबूबा को कराएं स्पेशल फील

सुबह परेशान करती है गंभीर कब्ज, खाना शुरू करें ये चमत्कारी फल, टॉयलेट सीट पर बैठते ही साफ होगा पेट

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

बांग्लादेश पर IMF को भरोसा नहीं! अर्थव्यवस्था और हुई बदतर; लोन देने से पहले पूछा था यह सवाल

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में यहां बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मिलेंगी 15000 नौकरियां

Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited