हूबहू सतीश कौशिक की तरह दिखती है बेटी वंशिका, कुछ सालों में बदल गया है रंग-रूप

Satish Kaushik's daughter Vanshika: हाल ही में हुए टाइम्स ऑफ इंडिया फिल्म अवॉर्ड 2023 के दौरान को 27 जुलाई के दिन दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को रेड कारपेट पर देखा गया। कुछ ही महीनों में वंशिका का रंग-रूप एकदम बदल गया है।

01 / 06
Share

कुछ सालों में इतनी बदल गई हैं सतीश कौशिक की बेटी वंशिका

Satish Kaushik's daughter Vanshika: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता रहे सतीश कौशिक का साल 2023 में हार्ट अटैक आने की वजह से निधन हो गया। सतीश कौशिक की एक बेटी वंशिका है। हाल ही में TOIFA OTT अवॉर्ड 2023 के दौरान वंशिका को रेड कारपेट पर स्पॉट किया गया है। वंशिका को देखने के बाद लोगों ने उन्हें सतीश कौशिक की कार्बन कॉपी बताया है। आइए वंशिका की इन लेटेस्ट पिक्स पर डालें एक नजर...

02 / 06
Share

TOIFA ओटीटी अवॉर्ड इवेंट में आईं नजर

दिवंगत अभिनेता सतीश कौशिक की बेटी वंशिका को TOIFA ओटीटी अवॉर्ड इवेंट में स्पॉट किया गया। वंशिका ने रेड कारपेट पर कई फोटोज क्लिक कराईं।

03 / 06
Share

चेहरे पर दिखी मासूमियत

रेड कारपेट पर फोटोज क्लिक कराते हुए वंशिका के चेहरे पर मासूमियत देखी जा सकती है। वंशिका का स्टाइलिश लोगों को पसंद आया है और सभी ने उनकी खूब तारीफ की।

04 / 06
Share

पिता सतीश कौशिक की कार्बन कॉपी हैं वंशिका

कई लोगों ने रेड कारपेट पर वंशिका को देखने के बाद उन्हें अपने पिता सतीश कौशिक की कार्बन कॉपी बताया है। वंशिका पिता सतीश की कौशिक की तरह ही दिखती हैं।

05 / 06
Share

इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहती हैं वंशिका

सतीश कौशिक के निधन के बाद से ही वंशिका इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वंशिका को सोशल मीडिया पर अपने पिता सतीश कौशिक को साथ बिताए पल को साझा करते हुए देखा गया है।

06 / 06
Share

अनुपम खेर रखते हैं दोस्त की बेटी का ख्याल

सतीश कौशिक की मौत के बाद उनके जिगरी दोस्त और बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर वंशिका का ध्यान रखते हैं। फैन्स वंशिका की उपस्थिति दर्ज कराने से काफी खुश हैं।