Eid 2023: शाहरुख खान ने 'छोटे पठान' संग दी ईदी, एक झलक पाने के लिए भरी गर्मी में जमा हुए फैंस
Shah Rukh Khan Eid 2023 Photos: दुनियाभर में 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। बॉलीवुड अभिनेता की एक झलक पाने के लिए जमा हुए हजारों फैन्स को शाहरुख खान ने भी एक साथ घर के बाहर आकर हैलो कहा। यहां देखें शाहरुख खान और फैन्स की मुलाकात की तस्वीरें-

Eid 2023: शाहरुख खान ने 'छोटे पठान' संग दी ईदी, एक झलक पाने के लिए भरी गर्मी में जमा हुए फैंस
Shah Rukh Khan Eid 2023 Photos: दुनियाभर में 22 अप्रैल को ईद मनाई जा रही है। हर तरफ सेलिब्रेशन का माहौल है और हमेशा कि तरह शाहरुख खान ने भी अपने फैन्स को निराश नहीं किया है। फैंस के लिए हर साल की तरह इस बार भी शाहरुख खान मुंबई में स्थित अपने घर मन्नत के बाहर आए। बॉलीवुड अभिनेता की एक झलक पाने के लिए जमा हुए हजारों फैन्स को शाहरुख खान ने एक साथ हैलो कहा। यहां देखें शाहरुख खान और फैन्स की मुलाकात की तस्वीरें-

सुबह से ही आने लगे फैन्स
शाहरुख खान के घर के बाहर सुबह से ही फैंस का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल को भी तैनात किया गया था।

SRK के लिए खास है 2023 की ईद
शाहरुख खान की फिल्म पठान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था और यह साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म रही है। इसी के चलते यह ईद 2023 शाहरुख खान के फैंस के लिए कुछ ज्यादा ही खास है।

अबराम खान भी दिखे साथ
शाहरुख की कई फोटोज सामने आई हैं। जिसमें वो ईद के मौके पर अपने घर मन्नत के बाहर मौजूद फैंस को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस मौके पर शाहरुख का साथ देने के लिए छोटे पठान, अबराम खान भी मौजूद रहे। अबराम ने भी फैन्स के साथ हाय-हैलो किया।

जनता का लगा दरबार
शाहरुख खान के जनता दर्शन की ये तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। इसमें कभी अभिनेता दर्शकों को सलाम करते तो हाय बोलते तो कभी नमस्कार करते हुए नजर आ रहे हैं।

जवान में आएंगे नजर
शाहरुख खान अब जल्द ही अपकमिंग फिल्म जवान में नजर आएंगे। इसके लिए एक्टर ने खुद को तैयार कर लिया है। इस फिल्म का निर्देशन एटली कर रहे हैं।

फैन्स को Kiss देते शाहरुख खान
जवान फिल्म में नयनतारा और विजय सेतुपति की भी अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी नजर आएंगे। इसमें दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी।

ये हैं रायपुर के 5 सबसे महंगे इलाके, लग्जरी लाइफ के लिए रईसों की है पहली पसंद

ये दो भाई बने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति, जानिए कितनी है संपत्ति

वेट लॉस के लिए मान लें बाबा रामदेव की बात, बिना मेहनत रोजाना 1 किलो तक कम होगा वजन

रणबीर की भांजी समारा हो गई इतनी बड़ी, चेहरे पर खास पट्टी चिपकाकर हुईं स्पॉट.. जाने क्या काम आता है ये स्पेशल पैच

1000 करोड़ कमाने का दम रखती हैं 2025 की ये रोमांटिक मूवीज, इश्क और मोहब्बत की बरसात में बहने वाले हैं थिएटर्स

बिहार चुनाव से पहले गरमाई सियासत, प्रशांत किशोर के खिलाफ BJP ने दर्ज कराई FIR; जानें क्या है पूरा मामला

इस शहर में ऑटो-टैक्सी का किराया हुआ महंगा, बाइक टैक्सी बैन के बाद जेब पर बढ़ा बोझ

तेजी से खत्म हो रहीं इजरायल की इंटरसेप्टर मिसाइलें, ऐसे में आसान नहीं होगा हवाई हमलों को रोक पाना

VIDEO: सोने का मंगलसूत्र 1120 में खरीदने पहुंचे बुजुर्ग, मगर शोरूम के मालिक ने सिर्फ 20 रुपये में दे दिया

Rahu Puja Temple: राहु के कोप से बचने के लिए इन मंदिरों का करें दर्शन, मिलेगी कलयुग के कष्टों से मुक्ति
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited