इन एक्टर्स के प्यार में जोगन बन गई थीं Priyanka Chopra, दिल टूटने के बाद खुद से उम्र में छोटे निक जोनस संग की शादी

Priyanka Chopra Love Life: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से लेकर अक्षय कुमार सहित ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने कई सेलेब्स को डेट किया था। बाद में साल 2018 में एक्ट्रेस ने निक जोनस से शादी कर ली।

निक से इन सेलेब्स के दिलों से खेल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा
01 / 09

निक से इन सेलेब्स के दिलों से खेल चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा

Priyanka Chopra Love Life: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक का सफर तय कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा 18 जुलाई के दिन अपना 42वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। निक जोनस संग शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा का नाम बॉलीवुड के कई एक्टर्स संग जुड़ा था। हैरानी की बात यह है कि इनमें से दो शादीशुदा हैं। इस लिस्ट को देखने के बाद खुद भी हैरान रह जाएंगे। आइए प्रियंका चोपड़ा के अफेयर्स की लिस्ट पर डालें एक नजर...और पढ़ें

असीम मर्चेंट
02 / 09

असीम मर्चेंट

मॉडलिंग करियर के दौरान प्रियंका चोपड़ा की मुलाकात सबसे पहले असीम मर्चेंट से रही थी। दोनों की दोस्ती कब प्यार में बदल गई पता ही नहीं चला। हालांकि बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद प्रियंका ने असीम से ब्रेकअप कर लिया था।

अक्षय कुमार
03 / 09

अक्षय कुमार

असीम के बाद प्रियंका चोपड़ा की जिंदगी में अक्षय कुमार ने दस्तक दी। कई फिल्में साथ में करने के बाद दोनों के नजदीक आने की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। ट्विंकल को इस अफेयर की खबर की भनक लगते ही उन्होंने अपने पति और प्रियंका को साथ में काम करने से रोक दिया।

हरमन बावेजा
04 / 09

हरमन बावेजा

अक्षय कुमार से अलग होने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने हरमन बवेजा को अपना बॉयफ्रेंड बनाया। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। बताया जाता है कि हरमन ने प्रियंका चोपड़ा को चीट किया था, जिस वजह से उनका ब्रेकअप हुआ।

शाहिद कपूर
05 / 09

शाहिद कपूर

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर के भी खूब चर्चे रहे हैं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर ने कभी भी मीडिया में अपने रिलेशनशिप को लेकर बात नहीं की।

रणबीर कपूर
06 / 09

रणबीर कपूर

रणबीर कपूर के साथ भी प्रियंका चोपड़ा ने एक फिल्म में काम किया था और दोनों के नजदीक आने की खबरों ने तहलका मचा दिया था। कुछ समय दोनों साथ में रहने के बाद अलग हो गए थे।

शाहरुख खान
07 / 09

शाहरुख खान

प्रियंका चोपड़ा का नाम रोमांस के किंग शाहरुख खान के साथ भी जुड़ा था। दोनों के बीच अफेयर की खबरों ने शाहरुख की पत्नी गौरी खान को बड़ा झटका दिया था। गौरी ने अपने घर को बचाने के लिए शाहरुख से कहा था कि वो कभी प्रियंका के साथ काम नहीं करेंगे।

जेरार्ड बटलर
08 / 09

जेरार्ड बटलर

निक जोनस संग शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड एक्टर जेरार्ड बटलर को भी डेट किया था। जेरार्ड जब भारत आए तो प्रियंका के घर रुके थे। हालांकि प्रियंका ने अपने रिश्ते को लेकर कभी बात नहीं की।

निक जोनस
09 / 09

निक जोनस

कई सेलेब्स के दिलों से खेलने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को डेट करना शुरू किया। सालों तक डेट करने के बाद साल 2018 में प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस से शादी की। दोनों एक बेटी मालती मैरी के पेरेंट्स हैं।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited