'बाप न मारे मेंढकी, बेटा तीरंदाज़' जैसी है इन स्टारकिड्स की कहानी, शोहरत में अपने मां-बाप से चार कदम आगे निकले ये सितारे
बॉलीवुड में नेपोटिज्म का बोलबाला है, इंडस्ट्री के बारे में कहा जाता है कि यहाँ केवल स्टार्स के बच्चों को काम मिलता है। वहीं कुछ ऐसे स्टार किड्स हैं जिन्होंने अपनी मेहनत से अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है। एक तरफ कुछ स्टार्स हैं जो केवल मां-बाप के नाम से चलते हैं वहीं कुछ स्टार्स हैं जिन्होंने मां-बाप के नाम को और ऊंचा उठाया है।

खानदान की शोहरत को इन स्टार्स ने बढ़ाया आगे
फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई स्टारकिड्स हैं जिन्होंने अपने खानदान का नाम दो कदम किया है। इन स्टार्स को एक्टिंग अपने परिवार से विरासत में मिली है, लेकिन इन्होंने अपनी मेहनत से वो मुकाम हासिल किया है जो इनके मां-बाप नहीं कर पाए। इस लिस्ट में शाहिद कपूर से लेकर आलिया भट्ट का नाम शामिल है। इन स्टार्स ने अपने मां के नाम को और ऊंचा उठाया है। नेपोटिज्म के ठप्पे को हटकार अपने दम पर पहचान बनाने वाले कालाकार ये हैं।

सलमान खान
बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्म निर्माता सलीम खान के बेटे हैं। सलीम खान ने अनगिनत फिल्में बनाई और खूब फेमस भी हुई, लेकिन उनके बेटे सलमान खान को शोहरत बेहिसाब मिली जिसे देखकर कह सकते हैं कि उन्होंने बाप के नाम को रोशन किया है।

करीना कपूर-करिश्मा कपूर
बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन बहनों की जोड़ी करीना कपूर और करिश्मा कपूर शोहरत में अपने मां-बाप से चार कदम आगे निकल गई हैं। बबीता कपूर जो बेशक एक जानी-मानी अभिनेत्री थी हालांकि उनकी बेटियाँ उनसे कुछ कदम आगे निकली हैं। करीना कपूर आज बॉलीवुड की सबसे महंगी अभिनेत्री कही जाती है।

अजय देवगन
अजय देवगन के पिता वीरू देवगन सफल फिल्म निर्माता रह चुके हैं। उनके बेटे अजय देवगन बॉलीवुड में सबसे सफल अभिनेता कहे जाते हैं। अजय के पिता को बेशक कोई नहीं जानता हो लेकिन अजय देवगन को बॉलीवुड में बच्चा-बच्चा जानता है।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस कही जाती है। उनके परिवार में भी बॉलीवुड के जाने-माने स्टार्स हैं। आलिया भट्ट के पिता महेश भट्ट मशहूर फिल्म निर्माता हैं। उनकी मां सोनी राजदान अभिनेत्री रह चुकी हैं। हालांकि आलिया भट्ट अपने परिवार में सबसे ज्यादा फेमस है।

ऋतिक रोशन
बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले ऋतिक रोशन इंडस्ट्री के हिट स्टार हैं। उनके पिता राकेश रोशन फिल्म जगत का जाना-माना नाम हैं। हालांकि उनका करियर फिल्म निर्माण में हैं बल्कि उनके बेटे के शोहरत एक्टिंग में है। ऋतिक रोशन ने अपने पिता के नाम को चार कदम आगे बढ़ाया है।

शाहिद कपूर
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय शाहिद कपूर फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेता हैं। उनकी फिल्मों की कामयाबी बॉक्स ऑफिस आकड़ों में दिखाई दे जाती है। वहीं इनके पिता पंकज कपूर जो कि एक फिल्म निर्माता और अभिनेता भी हैं। जिन्हें अपने बेटे से कम शोहरत मिली है।

श्रद्धा कपूर
श्रद्धा कपूर का पूरा खानदान बॉलीवुड इंडस्ट्री का नामी खानदान है। उनके पिता शक्ति कपूर बेहद फेमस अभिनेता हैं। शक्ति कपूर ने जहां नेगेटिव किरदार से अलग पहचान बनाई वहीं श्रद्धा कपूर इन दिनों बॉलीवुड में छाई हुई है।

काजोल देवगन
काजोल देवगन की मां तनुजा जानी-मानी अभिनेत्री है। अपनी मां के काम को आगे बढ़ाते हुए काजोल ने बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपने खानदान का नाम और भी ऊंचा किया है।

फ्रांस की कंपनी Safran के साथ HAL का अहम करार, दोनों मिलकर बनाएंगे LEAP इंजन के पार्ट्स

भारत के इन 5 झरनों पर प्रकृति है मेहरबान, मानसून में देखने को मिलता है शानदार नजारा

खाटू श्याम में अर्जी लगाने का क्या है सही तरीका? ऐसे लगाएंगे अरदास तो बाबा जरूर पूरी करेंगे मनोकामना

मानसूनी रोगों का पक्का इलाज हैं ये आयुर्वेदिक नुस्खे, बारिश में नहीं पड़ने देंगे बीमार

57 साल के अक्षय कुमार ने इस पीले फल को बताया सेहत का खजाना, ऐसी डाइट लेकर दिखते हैं 40 जैसे यंग

दिल्ली में कांवड़ यात्रा से पहले शुरू हुई तैयारियां, आशीष सूद ने अधिकारियों को दिए आदेश

लोग जो चाहते हैं, वही होगा... BJP और शिंदे सेना नहीं चाहती कि मराठी पार्टियां हों एकजुट: उद्धव ठाकरे

बिहार का मौसम 20-June-2025: मानसून आते ही गर्मी से मिली राहत, पूरे राज्य में आज खुले रहेंगे छाते, सतर्क रहने की आई चेतावनी

Housefull 5 Box Office Collection Day 14: 2 हफ्तों में भी 200 करोड़ी नहीं बन पाई अक्षय कुमार की फिल्म, 14वें दिन की कमाई कर देगी निराश

अब ग्रामीणों को पासपोर्ट के लिए शहर जाने की नहीं जरूरी, गांव में ही बनेगा पासपोर्ट, आज भोपाल में लॉन्च होगी Passport Mobile Van
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited