Naagin को ठुकराकर अफसोस की जिंदगी काट रही हैं ये TV हसीनाएं, एकता कपूर ने थाल में रखकर परोसा था ऑफर
TV Actresses Rejected Ekta Kapoor Show Naagin: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने एकता कपूर के नागिन को ठुकरा दिया था। इस बात के लिए अब वह आज भी अफसोस करती हैं।

Naagin को ठुकराकर अफसोस की जिंदगी काट रही हैं ये TV हसीनाएं, एकता कपूर ने थाल में रखकर परोसा था ऑफर
TV Actresses Rejected Ekta Kapoor Show Naagin: डेली सोप क्वीन एकता कपूर ने हर बार अपने नागिन शो से टीवी की दुनिया में धमाल मचाकर रख दिया। चाहे वह 'नागिन 1' हो या फिर 'नागिन 6'। खास बात तो यह है कि एकता कपूर के नागिन शो के जरिए लीड एक्ट्रेस की किस्मत भी खूब चमकी। लेकिन टीवी की ही कुछ हसीनाएं ऐसी भी रहीं, जिन्होंने एकता कपूर के नागिन शो को लात मार दिया। लेकिन उस बात का पछतावा उन एक्ट्रेस को आज भी होता है। इस लिस्ट में माहिरा शर्मा से लेकर शहनाज गिल तक शामिल हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर-

माहिरा शर्मा
माहिरा शर्मा को लोग नागिन के रोल में देखना चाहते थे। लेकिन एक्ट्रेस रोल में फिट नहीं हुईं, जिससे उन्हें नागिन 6 से हाथ धोना पड़ा।

रुबीना दिलैक
'बिग बॉस 14' के बाद नागिन 6 के लिए रुबीना दिलैक का नाम भी सामने आया था। लेकिन एक्ट्रेस ने निजी कारणों से शो ठुकरा दिया।

रिद्धिमा पंडित
'नागिन 6' में प्रथा का रोल रिद्धिमा पंडित को भी ऑफर हुआ था। लेकिन एकता कपूर के खास होने के बाद भी रिद्धिमा पंडित ने शो ठुकरा दिया।

जैस्मिन भसीन
'नागिन 6' के लिए जैस्मिन भसीन को भी अप्रोच किया गया था। लेकिन अपने दूसरे कामों के कारण एक्ट्रेस ने शो करने से मना कर दिया।

सना सैय्यद
'नागिन 6' में प्रथा के किरदार के लिए एकता कपूर ने सना सैय्यद को भी अप्रोच किया था। लेकिन उन्होंने भी ये शो ठुकरा दिया। हालांकि अब वह एकता कपूर के 'कुंडली भाग्य' में नजर आ रही हैं।

अलीशा पंवार
अलीशा पंवार छोटे पर्दे पर नागिन नहीं बनना चाहती थीं। ऐसे में उन्होंने एकता कपूर के 'नागिन 6' को ठुकरा दिया।

शहनाज गिल
शहनाज गिल को भी 'नागिन 6' का ऑफर मिला था। लेकिन एक्ट्रेस परिवार संग वक्त बिताना चाहती थीं, जिससे उन्होंने इस शो को करने से मना कर दिया।

हेली शाह
हेली शाह को भी नागिन 6 का ऑफर मिला था। लेकिन एक्ट्रेस उन दिनों म्यूजिक वीडियो शूट कर रही थीं, जिससे उन्होंने शो ठुकरा दिया।

'नागिन 7' की तैयारी में हैं एकता कपूर
बता दें कि एकता कपूर इन दिनों 'नागिन 7' की तैयारी में हैं। उन्होंने शो के लिए प्रियंका चाहर चौधरी, आयशा सिंह और अंकिता लोखंडे तक को अप्रोच किया है।

11A सीट की क्या है खासियत, जो बुक करना चाहते हैं लोग, हैरान रह जाएंगे आप

मन की शांति और शरीर की सेहत के लिए बड़ा खतरा हैं ये 3 चीजें, बेडरूम से तुरंत कर दें बाहर

साउथ अफ्रीक के किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा भारतीय, जवाब सबको चौंका देगा

9 नंबर का ऐसा योग बनाता है भीषण हादसों का संयोग, क्या 12 जून को भी अहमदाबाद में यही हुआ था?

हार को जीत में बदलने का दम रखती हैं विदुरनीति की ये बातें, बांध लें गांठ, जरूर मिलेगी सफलता

5 नए शेयर मिलेंगे! Kellton Tech ने किया पहला स्टॉक स्प्लिट का ऐलान, जानें पूरी जानकारी

एक्स-गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर अर्जुन कपूर ने किया रिएक्ट, लोगों ने कहा 'अर्जुन इज बैक...'

इंतेहां हो गई... इंतजार की... कब खुलेगा दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे?

प्रियंका चोपड़ा ने मां के बर्थडे पर शेयर की दिल छूने वाली पोस्ट, लिखा- 'हम आपसे बहुत...'

अमिताभ कांत ने जी-20 शेरपा पद से दिया इस्तीफा, 45 वर्षों की सरकारी सेवा के बाद लिया नया कदम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited