​हाथों में सजी पिया के नाम की मेहंदी, 3 बजे उठकर इन हसीनाओं ने चखी सासु मां के हाथ की सरगी​

कल रात से ही करवा चौथ की तैयारियां बॉलीवुड में जोर-शोर से हो रही है। हसीनाएं आज का दिन खास बनाने के लिए कल रात से ही हाथों पर मेहंदी लगवा रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं अब तक किन हसीनाओं ने लगवाई है मेहंदी।

01 / 07
Share

इन हसीनाओं ने रचवाई मेहंदी

आज रविवार को भारत में करवाचौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। सभी सुहागिन स्त्रियाँ पति की लंबी आयु के लिए व्रत रख रही हैं। बॉलीवुड में भी इसका क्रेज कम नहीं है सभी हसीनाओं ने कल रात से ही तैयारी करनी शुरू कर दी है। शिल्पा शेट्टी से लेकर परिणीति चोपड़ा ने अपनी मेहंदी की झलक फैंस के साथ साझा की है। आपको दिखाते हैं ये लेटेस्ट तस्वीरें

02 / 07
Share

शिल्पा शेट्टी ( Shilpa Shetty)

शिल्पा शेट्टी ने अपनी करवाचौथ की मेहंदी और सरगी की झलक दिखाई। एक्ट्रेस ने बेहद हल्की मेहंदी लगाई और अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिखाया कि उनकी सरगी भी आ गई है। जिसे सुबह-सुबह 3 से 4बजे तक खाना होता है।

03 / 07
Share

कियारा आडवाणी ( Kiara Advani)

कियारा आडवाणी हाल ही में वॉर 2 की शूटिंग को बीच में छोड़कर करवाचौथ मनाने दिल्ली आई है। उन्हें देर रात एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है।

04 / 07
Share

परिणीति चोपड़ा ( Parineeti Chopra)

परिणीति चोपड़ा ने अपनी मेहंदी की झलक भी दिखाई, परी ने हाथों पर बेहद सिम्पल मेहंदी लगवाई है। जो बहुत सुंदर लग रही है।

05 / 07
Share

दिल्ली आई परिणीति

पति के साथ दूसरा करवाचौथ मनाने परिणीति चोपड़ा दिल्ली आई है। जहां उनका घर पर जोर-शोर से स्वागत हुआ। परिणीति ने अपने घर की झलक दिखाई है जो दुल्हन की तरह सजा हुआ है। परिणीति ने हाथों पर मेहंदी भी लगाई।

06 / 07
Share

सोनम कपूर ( Sonam Kapoor)

सोनम कपूर ने अपनी मेहंदी की झलक दिखाई। उन्होंने हाथों पर कमल के फुल बनवाए हुए हैं। सोनम ने बताया कि वह व्रत नहीं रखती लेकिन उन्हें तैयार होना, मेहंदी लगवाना और खाना बहुत पसंद है।

07 / 07
Share

रवीना टंडन ( Raveena Tandon)

रवीना टंडन ने अपने पिया के नाम की मेहंदी लगवाई, जिसकी झलक उन्होंने मीडिया के सामने दिखाई। रवीना टंडन का फेस भी नई दुल्हन की तरह ग्लो कर रहा था।