एक और फ्लॉप शो हमेशा के लिए बर्बाद कर देगा इन 7 TV स्टार्स का करियर, मेकर्स भी दिखाने लगेंगे ठेंगा
TV Stars Career Could Ruin By One More Flop Show: टीवी के कई सितारे ऐसे हैं जो अगर एक और फ्लॉप शो देते हैं तो उनका करियर बर्बाद हो सकता है। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर विज्येंद्र कुमेरिया तक शामिल हैं।

एक और फ्लॉप शो से इन टीवी स्टार्स के करियर को लगेगा बड़ा झटका
TV Stars Career Could Ruin By One More Flop Show: टीवी सीरियल के हिट और फ्लॉप होने से उसकी कास्ट पर बड़ा असर पड़ता है। कई बार देखा गया है कि टीवी के बहुत से बड़े चेहरों ने भी लगातार फ्लॉप शो दिया, जिससे उनकी वैल्यू इंडस्ट्री में घटती चली गई। वहीं इस आर्टिकल के जरिए आज हम आपको उन स्टार्स से रूबरू कराएंगे, जिन्होंने अगर एक फ्लॉप शो दिया तो उनके करियर को बड़ा झटका लगेगा। इस लिस्ट में शिवांगी जोशी से लेकर विज्येंद्र कुमेरिया तक शामिल हैं।

सायली सालुंखे (Sayali Salunkhe)
सायली सालुंखे ने अभी तक कई टीवी शोज में काम किया है, लेकिन उनके ज्यादातर शोज छोटे पर्दे पर फ्लॉप रहे हैं। ऐसे में अगर उनका एक और सीरियल फ्लॉप होता है तो इससे करियर पर बुरा असर पड़ सकता है।

धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar)
'कुंडली भाग्य' के बाद से धीरज धूपर जिस भी शो में नजर आए हैं, वो छोटे पर्दे पर अपना खास कमाल नहीं दिखा पाये हैं। चाहे फिर वो 'सौभाग्यवति भव:' हो या फिर 'रब से है दुआ।' वहीं अगर धीरज का एक और शो फ्लॉप होता है तो इससे करियर पर बुरा असर पड़ेगा।

मिष्कट वर्मा (Mishkat Verma)
मिष्कट वर्मा ने अपने करियर में टीवी पर कई हिट शोज दिये हैं। लेकिन बीते कुछ वक्त से उनके सीरियल्स खास कमाल नहीं कर पाए हैं। ऐसे में एक और फ्लॉप शो उन्हें बड़ा झटका दे सकता है।

राची शर्मा (Rachi Sharma)
राची शर्मा हाल ही में 'कुमकुम भाग्य' में नजर आईं, लेकिन उनका सीजन खास कमाल नहीं कर पाया। इससे पहले राची 'दुर्गा और चारू' में दिखाई दी थीं, जो कुछ ही वक्त में बंद हो गया।

खुशी दुबे (Khushi Dubey)
खुशी दुबे के पिछले कई सीरियल्स लगातार फ्लॉप रहे हैं। जल्द ही वह 'जादू तेरी नजर' में दिखाई देंगी। अगर ये शो फ्लॉप होता है तो उनके करियर पर इसका बुरा असर पड़ सकता है।

शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi)
शिवांगी जोशी के पिछले कई शोज लगातार फ्लॉप रहे हैं। चाहे वो 'बालिका वधू 2' हो या फिर 'बरसातें: मौसम प्यार का।' ऐसे में अगर शिवांगी का एक और शो फ्लॉप होता है तो उनके करियर पर बुरा असर पड़ सकता है।

विज्येंद्र कुमेरिया (Vijayendra Kumeria)
विज्येंद्र कुमेरिया के पिछले शोज छोटे पर्दे पर फ्लॉप रहे हैं। आखिरी बार वह 'दीवानियत' में नजर आए, जो कि चंद दिनों में ही बंद हो गया। जल्द ही विज्येंद्र 'जागृति' में दिखाई देंगे। अगर उनका ये शो भी फ्लॉप होता है तो उनके करियर पर बुरा असर पड़ेगा।

EXPLAINED: अगर ड्रॉ हुआ ऑस्ट्रेलिया और द.अफ्रीका के बीच WTC फाइनल तो कौन बनेगा चैंपियन

स्ट्रॉबेरी तो खूब खाई होगी आपने, पर 'स्ट्रॉबेरी मून' देखा क्या? कब और कहां होगा दीदार? जान लें सबकुछ

रिंकू सिंह और प्रिया सरोज ने सम्मान और समर्पण से तैयार की रिश्ते की नींव, आप भी सीख लें ये गुण

Stars Spotted Today: पैप्स से मुंह छुपाते नजर आए ऋतिक रोशन, येलो साड़ी में बला की खूबसूरत लगीं काजोल

फारसी रंग और हिंदुस्तानी ठाठ: सबसे स्टाइलिश मुगल बादशाह, कहलाथा था स्टाइल का शहंशाह

Mumbai में ड्रग्स फैक्ट्री का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार; लाखों का मैटेरियल बरामद

आखिर क्यों बच्चे पैदा करने से दूर भाग रहे हैं भारतीय कपल? भारत की प्रजनन दर प्रतिस्थापन दर से नीचे

Azamgarh: माता बनी कुमाता, 6 साल की बेटी को उतार मौत के घाट, तीन साल का बेटा गंभीर रूप से घायल

Rana Naidu Season 2: अभिषेक बनर्जी ने अपने किरादर को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'जाफा इस बार प्यार...'- EXCLUSIVE

Greater Noida में बुलडोजर एक्शन, जमीन पर काट रहे थे अवैध कॉलोनी; चोरी-छिपे कालोनाइजर का था प्लान
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited