Shraddha Arya गोदभराई पर पिंक साड़ी पहन लगीं चांद सी खूबसूरत, नन्हे मेहमान के आने की खुशी में बढ़ा चेहरे का ग्लो
Shraddha Arya Looks Beautiful On God Bharai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। श्रद्धा आर्या ने हाल ही में गोदभराई से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। श्रद्धा आर्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।
श्रद्धा आर्या ने शेयर कीं गोदभराई की तस्वीरें
Shraddha Arya Looks Beautiful On God Bharai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। श्रद्धा आर्या के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। वह शादी के करीब 3 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के घर नन्हे मेहमान आने की खुशी में बीते दिन गोदभराई का आयोजन हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी पहनी। श्रद्धा आर्या की गोदभराई में टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं। और पढ़ें
पिंक साड़ी में खूब खिलीं श्रद्धा आर्या
श्रद्धा आर्या ने गोदभराई के खास मौके पर पिंक बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। एक्ट्रेस यूं तो खूबसूरत हैं ही, वहीं प्रेग्नेंसी ने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिये।
प्रेग्नेंसी में बढ़ा एक्ट्रेस का ग्लो
श्रद्धा आर्या शादी के 3 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। अपने घर नन्हा मेहमान आने की एक्ट्रेस को बहुत खुशी है। वहीं इस प्रेग्नेंसी का ग्लो श्रद्धा आर्या के चेहरे पर भी साफ नजर आया।
श्रद्धा आर्या ने पति संग दिये पोज
श्रद्धा आर्या ने गोदभराई में अपने पति के साथ भी पोज दिये। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी। उनकी जोड़ी टीवी की चहेती जोड़ियों में से एक है। बता दें कि श्रद्धा आर्या के पति नेवी में हैं।
श्रद्धा आर्या ने खुद शेयर कीं तस्वीरें
श्रद्धा आर्या ने गोदभराई की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं। उन्होंने इन फोटोज को साझा करते हुए लिखा, "तेरे नाम से जुड़े हैं सारे नाते।" श्रद्धा आर्या की फोटोज देख फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।
श्रद्धा आर्या की तस्वीरों पर हुई लाइक्स की बरसात
श्रद्धा आर्या की गोदभराई की फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है। तस्वीरों को 99 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे।
श्रद्धा ने लगाया पति को गले
श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल को गले लगाते हुए भी पोज दिया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। मानो श्रद्धा आर्या को जिंदगी की सारी खुशी मिल गई हो।
श्रद्धा आर्या की तारीफ में जुटे टीवी सितारे
श्रद्धा आर्या की इन तस्वीरों पर फैंस ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। वहीं निशा रावल ने कमेंट में लिखा, "बहुत प्यारी, भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखें।" बता दें कि श्रद्धा आर्या की गोद भराई में पारस कलनावत, धीरज धूपर, विन्नी धूपर, निशा रावल, अंजुम फकीह और कई सितारे शामिल हुए ते।
Top 7 Bollywood News: करण जौहर की वजह से मिला आलिया को 'जिगरा' में काम, सिंघम अगेन को लेकर आया बड़ा अपडेट
डेब्यू में ही मयंक ने कर ली सेलेक्टर की बराबरी, खास क्लब में हुए शामिल
Stars Spotted Today: शूटिंग सेट से लीक हुईं काजोल की तस्वीर, जिगरा का प्रमोशन करने पहुंचीं आलिया भट्ट
फैशन के चक्कर में इतनी बार ट्रोल हुईं हैं प्रियंका चोपड़ा.. गाउन वाली तीसरी ड्रेस ने तो उड़ा दिए थे होश
Best Camera Phone: दिवाली की तस्वीरों से इन्स्टाग्राम करें रोशन, ये हैं 20,000 में बेस्ट कैमरा फोन
Bigg Boss 18 Grand Premier: पहली कंटेस्टेंट बन Chahat Pandey ने रखा कदम, पहले दिन ही सलमान खान ने दिया Naagin 7 का ऑफर
सहारनपुर में पुलिस पर पथराव, यति नरसिंहानंद के विवादित बयान पर मुस्लिम समाज के प्रदर्शन के दौरान हमला
Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में बड़ा आतंकी हमला, 8 जवानों की मौत; 2 घायल
MP में 15 साल के लड़के की क्रिकेट खेलते समय अचानक मौत, डॉक्टरों ने बताया क्यों गई जान
Drishyam 3: फिर खुलेगी मर्डर मिस्ट्री, क्रिसमस पर रिलीज होगी मोहनलाल की 'दृश्यम 3'
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited