Shraddha Arya गोदभराई पर पिंक साड़ी पहन लगीं चांद सी खूबसूरत, नन्हे मेहमान के आने की खुशी में बढ़ा चेहरे का ग्लो

Shraddha Arya Looks Beautiful On God Bharai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या के घर नन्हा मेहमान आने वाला है। श्रद्धा आर्या ने हाल ही में गोदभराई से जुड़ी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं। श्रद्धा आर्या की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं।

01 / 08
Share

श्रद्धा आर्या ने शेयर कीं गोदभराई की तस्वीरें

Shraddha Arya Looks Beautiful On God Bharai: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस श्रद्धा आर्या ने अपने अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। श्रद्धा आर्या के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है। वह शादी के करीब 3 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। श्रद्धा आर्या और राहुल नागल के घर नन्हे मेहमान आने की खुशी में बीते दिन गोदभराई का आयोजन हुआ। इस दौरान एक्ट्रेस ने पिंक साड़ी पहनी। श्रद्धा आर्या की गोदभराई में टीवी जगत के कई सितारे पहुंचे। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस ने इससे जुड़ी तस्वीरें भी साझा की हैं।

02 / 08
Share

पिंक साड़ी में खूब खिलीं श्रद्धा आर्या

श्रद्धा आर्या ने गोदभराई के खास मौके पर पिंक बनारसी साड़ी पहनी, जिसमें उनका लुक बेहद खूबसूरत लगा। एक्ट्रेस यूं तो खूबसूरत हैं ही, वहीं प्रेग्नेंसी ने उनकी सुंदरता में चार चांद लगा दिये।

03 / 08
Share

प्रेग्नेंसी में बढ़ा एक्ट्रेस का ग्लो

श्रद्धा आर्या शादी के 3 साल बाद मम्मी बनने वाली हैं। अपने घर नन्हा मेहमान आने की एक्ट्रेस को बहुत खुशी है। वहीं इस प्रेग्नेंसी का ग्लो श्रद्धा आर्या के चेहरे पर भी साफ नजर आया।

04 / 08
Share

श्रद्धा आर्या ने पति संग दिये पोज

श्रद्धा आर्या ने गोदभराई में अपने पति के साथ भी पोज दिये। दोनों ने साल 2021 में शादी रचाई थी। उनकी जोड़ी टीवी की चहेती जोड़ियों में से एक है। बता दें कि श्रद्धा आर्या के पति नेवी में हैं।

05 / 08
Share

श्रद्धा आर्या ने खुद शेयर कीं तस्वीरें

श्रद्धा आर्या ने गोदभराई की ये तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल से शेयर की हैं। उन्होंने इन फोटोज को साझा करते हुए लिखा, "तेरे नाम से जुड़े हैं सारे नाते।" श्रद्धा आर्या की फोटोज देख फैंस भी खूब प्यार लुटा रहे हैं।

06 / 08
Share

श्रद्धा आर्या की तस्वीरों पर हुई लाइक्स की बरसात

श्रद्धा आर्या की गोदभराई की फोटोज पर लाइक्स और कमेंट्स की बरसात हो रही है। तस्वीरों को 99 हजार से भी ज्यादा बार लाइक किया जा चुका है। वहीं लोग एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए भी नहीं थक रहे।

07 / 08
Share

श्रद्धा ने लगाया पति को गले

श्रद्धा आर्या ने पति राहुल नागल को गले लगाते हुए भी पोज दिया। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान थी। मानो श्रद्धा आर्या को जिंदगी की सारी खुशी मिल गई हो।

08 / 08
Share

श्रद्धा आर्या की तारीफ में जुटे टीवी सितारे

श्रद्धा आर्या की इन तस्वीरों पर फैंस ने हार्ट शेप इमोजी शेयर कर रिएक्शन दिया। वहीं निशा रावल ने कमेंट में लिखा, "बहुत प्यारी, भगवान तुम पर आशीर्वाद बनाए रखें।" बता दें कि श्रद्धा आर्या की गोद भराई में पारस कलनावत, धीरज धूपर, विन्नी धूपर, निशा रावल, अंजुम फकीह और कई सितारे शामिल हुए ते।