लिव-इन-रिलेशन में रहकर दिल तुड़वाने वाली श्रद्धा कपूर को हुई थी 5 दफा मोहब्बत, छठी बार में मिला सपनों का राजकुमार

Shraddha Kapoor Affairs: श्रद्धा कपूर ने अपने रिलेशनशिप को राहुल मोदी संग ऑफिशियल कर दिया है। राहुल मोदी संग अपने रिश्ते पर पक्की मुहर लगाने से पहले श्रद्धा कपूर इन सेलेब्स के दिलों को तोड़ चुकी हैं। आइए देखें पूरी लिस्ट...

01 / 08
Share

इन मर्दों के दिलों से खेल चुकी हैं श्रद्धा कपूर

Shraddha Kapoor Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अदाकाराओं में से एक श्रद्धा कपूर अपनी लव-लाइफ को लेकर एक बार फिर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से राहुल मोदी संग रिश्ते पर पक्की मुहर लगा दी है। आज हम टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में आको उन एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका अफेयर श्रद्धा कपूर के साथ रहा था। इस लिस्ट को देखने के बाद आपको हैरानी जरुर होगी...

02 / 08
Share

वनराज जावेरी

वनराज जावेरी और श्रद्धा कपूर बचपन के दोस्त हैं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे रिलेशनशिप में बदल गई थी। 5 सालों तक रिश्ते में रहने के बाद दोनों के ब्रेकअप हो गया और इनके रास्ते अलग हो गए।

03 / 08
Share

आदित्य रॉय कपूर

श्रद्धा कपूर ने आदित्य रॉय कपूर के साथ 'आशिकी 2' और 'ओके जानू' सहित दो फिल्में कीं। इन फिल्मों की शूटिंग करते हुए श्रद्धा और आदित्य की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। एक दिन ऐसा आया, जो दोनों अलग हो गए। इनके ब्रेकअप का कारण आज तक सामने नहीं आया है।

04 / 08
Share

फरहान अख्तर

आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के बाद श्रद्धा कपूर की लाइफ में फरहान अख्तर ने एंट्री ली। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रद्धा कपूर कुछ महीनों के लिए फरहान अख्तर संग लिव-इन में भी रही थीं। श्रद्धा के पिता को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और दोनों अलग हो गए।

05 / 08
Share

वरुण धवन

वरुण धवन और श्रद्धा कपूर फिल्म 'ABCD 2' में नजर आए थे। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। हालांकि श्रद्धा और वरुण ने कभी भी इन अफवाहों पर खुलकर बात नहीं की।

06 / 08
Share

रोहन श्रेष्ठा

फरहान अख्तर से ब्रेकअप होने के बाद श्रद्धा कपूर का नाम सेलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा संग जुड़ने लगा। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया था। श्रद्धा ने रोहन संग अपने रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया। इन दोनों के अलग होने की वजह आज भी सामने नहीं आई है।

07 / 08
Share

राहुल मोदी संग रिश्ते को किया कन्फर्म

श्रद्धा कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहुल मोदी संग सेल्फी शेयर करते हुए अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों की जोड़ी को फैन्स पसंद कर रहे हैं।

08 / 08
Share

जल्द 'स्त्री 2' में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर को आने वाले दिनों में फिल्म 'स्त्री 2' में देखा जाएगा। उनकी यह फिल्म 15 अगस्त के दिन रिलीज होगी।