एक्स-गर्लफ्रेंड Shraddha Kapoor को गले लगाते ही पानी-पानी हो गया Aditya Roy Kapur का दिल,लोगों ने कहा- पक्का 'आशिकी 4' बनेगी

​बॉलीवुड के एक्स कपल श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर ब्रेकअप के बाद एक साथ नजर आए। कपल ने मुंबई इवेंट में एक-दूजे को गले लगाया जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग लगा रही है। आइए आपको दिखाते हैं श्रद्धा और आदित्य की लेटेस्ट तस्वीरें

01 / 08
Share

गले मिलकर फूल से खिले श्रद्धा-आदित्य के चेहरे

बीती रात मंगलवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर साथ नजर आए। दोनों ने एक साथ एंट्री ली थी जहां वह एक-दूसरे को देखते ही गले मिलने के लिए दौड़ पड़े। श्रद्धा कपूर जो इन दिनों स्त्री 2 की सफलता को इन्जॉय कर रही है, उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड आदित्य को गले लगाया जिसे देखकर फैंस का दिल भी गार्डन-गार्डन हो गया। इनकी ये वीडियो और तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं।

02 / 08
Share

श्रद्धा को देखकर खुश हुए आदित्य

तस्वीर में देख सकते हैं कि जैसे ही श्रद्धा कपूर रेड कार्पेट पर आई, आदित्य उन्हें देखकर बेहद खुश हो गए। आदित्य का चेहरा मानो चाँद की तरह खिल गया हो। आदित्य श्रद्धा के पीछे खड़े हैं और श्रद्धा अंदर की ओर जा रही है।

03 / 08
Share

एक्स लवर्स

श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर एक्स लवर्स हैं। दोनों का रिश्ता 2 साल तक चला था। जल्द ही कपल ने ब्रेकअप कर लिया और फिर कभी साथ नजर नहीं आए। करीब 10 साल बाद इन्हें साथ देखा गया है।

04 / 08
Share

आदित्य ने लगाया श्रद्धा को गले

फैंस का दिन तो तब बन गया जब आदित्य ने आगे बढ़कर श्रद्धा को गले लगाया। श्रद्धा ने भी बदले में आदित्य को गले लगाया। इनके इस प्यारे से पल को देखकर फैंस का दिल गार्डन-गार्डन हो गया।

05 / 08
Share

बेहद हसीन लग रही थी श्रद्धा

श्रद्धा कपूर मुंबई के एक समारोह में आई थी, जहां वह बेहद सिम्पल ब्लैक साड़ी पहनी हुई थी। श्रद्धा कपूर सिम्पल से लुक में भी बेहद खूबसूरत लग रही थी। श्रद्धा का लुक फैंस के दिल को कायल कर रहा है। उन्होंने मेकअप भी बेहद सिम्पल ही रखा था।

06 / 08
Share

दोनों ने की खूब बातें

श्रद्धा और आदित्य इवेंट के बाहर ही मिले थे। उस समय बारिश हो रही थी और लोग उनके आस-पास छाता लेकर खड़े थे, लोगों को आशिक़ी 2 का वो सीन याद आ गया जब श्रद्धा-आदित्य एक ही छाते के नीचे साथ खड़े थे।

07 / 08
Share

आशिकी 4 में आएंगे नजर

दोनों को 10 साल बाद साथ देखकर लोगों ने आशिकी 4 से उम्मीदें लगानी शुरू कर दी है। लोगों का कहना है कि इस जोड़ी को आशिकी 4 में जरूर आने चाहिए।

08 / 08
Share

दोनों स्टार्स हैं सिंगल

बता दें कि हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे का ब्रेकअप हुआ था। इसी के साथ श्रद्धा कपूर ने भी अपने लॉंग टर्म बॉयफ्रेंड राहुल मोदी से दूरियाँ बना ली हैं। जिसके बाद दोनों ही स्टार्स सिंगल हैं।