राहुल मोदी से ब्रेकअप कर सिंगल हुईं श्रद्धा कपूर, कांच की तोड़ चुकी हैं इन मर्दों का भी दिल
Shraddha Kapoor Love-Life: सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर का राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप हो गया है। इस लिस्ट में देखें राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर के दिल किन-किन सेलेब्स ने राज किया था। देखें ये पूरी लिस्ट...

एक बार फिर सिंगल हैं श्रद्धा कपूर...
Shraddha Kapoor Love-Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की लव-लाइफ अक्सर चर्चा में रही है। काफी लंबे समय से श्रद्धा कपूर मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें इस समय इंटरनेट पर जंगल में लगी आग की तरह फैल रही हैं। इस लिस्ट में देखें राहुल से पहले कई हैंडसम हंक्स ने श्रद्धा कपूर का दिल तोड़ा है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

वनराज जावेरी से हुए था पहला ब्रेकअप
श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर को शुरू करने से पहले वनराज जावेरी को डेट किया था। कहा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिलने के बाद श्रद्धा कपूर और वनराज जावेरी का 5 साल पुराना रिश्ता टूट गया था।

आदित्य रॉय कपूर
'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने पहली बार साथ में काम किया था। फिल्म के सुपरहिट होते ही आदित्य और श्रद्धा के रिलेशनशिप में होने की चर्चा भी होने लगी थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और इनका ब्रेकअप हो गया।

वरुण धवन
श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई थी इस बात का खुलासा आज तक नहीं हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त बताया है।

फरहान अख्तर
आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के श्रद्धा कपूर की जिंदगी में इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने दस्तक दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कई महीनों तक लिव-इन में भी रहे थे। हालांकि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और इनका ब्रेकअप हो गया।

रोहन श्रेष्ठा
सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ भी श्रद्धा कपूर ने दिल लगाया था। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि रोहन ने श्रद्धा कपूर को चीट किया था। यही वजह है कि श्रद्धा ने रोहन से अलग होने का फैसला किया।

राहुल मोदी
रोहन श्रेष्ठा से अलग होने के बाद श्रद्धा कपूर ने मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट करना शुरू किया। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि श्रद्धा ने राहुल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और दोनों अपना रिश्ता खत्म कर चुके हैं।
ईद का असली नाम क्या है, शायद ही कोई दे पाएगा जवाब
Mar 30, 2025

IPL 2025 में CSK के लिए परेशानी का सबब बन रहे ये दो खिलाड़ी

IPL 2025 में मुंबई इंडियंस प्लेइंग 11 की 3 कमजोरियां जो उनको ले डूबेंगी

ईद पर रिलीज हुई सलमान खान की इन फिल्मों ने फैंस को किया था निराश, क्या सिकंदर का भी काम होगा खल्लास?

Rajasthan Diwas: जंगल से लेकर झीलों तक, राजस्थान की यात्रा के दौरान होगा जन्नत का एहसास

रियल लाइफ में संस्कारों से भरी-पूरी हैं ये टीवी की हसीनाएं, ससुराल और मायके दोनों में बनाकर रखती हैं बैलेंस

कितना कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आ सकता है हार्ट अटैक? जान बचाने के लिए पहले ही जान ले ये जरूरी बात

'अब इधर-उधर जाने का सवाल ही नहीं...' पटना में अमित शाह के सामने क्या बोले CM नीतीश

Manipur AFSPA: 13 पुलिस थाना क्षेत्रों को छोड़कर पूरे मणिपुर में AFSPA लागू, गृह मंत्रालय ने बताया

Gangaur Ke Geet (गणगौर के गीत): गणगौर पूजा के लोकप्रिय गीत, जिनके बिना अधूरा है ये त्योहार

'जहां सेवा कार्य, वहां स्वयंसेवक...' PM मोदी ने महाकुंभ में निःस्वार्थ सेवा के लिए RSS स्वयंसेवकों की प्रशंसा की
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited