होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

राहुल मोदी से ब्रेकअप कर सिंगल हुईं श्रद्धा कपूर, कांच की तोड़ चुकी हैं इन मर्दों का भी दिल

Shraddha Kapoor Love-Life: सुनने में आ रहा है कि श्रद्धा कपूर का राहुल मोदी के साथ ब्रेकअप हो गया है। इस लिस्ट में देखें राहुल मोदी से पहले श्रद्धा कपूर के दिल किन-किन सेलेब्स ने राज किया था। देखें ये पूरी लिस्ट...

एक बार फिर सिंगल हैं श्रद्धा कपूर एक बार फिर सिंगल हैं श्रद्धा कपूर
01 / 07
Share

एक बार फिर सिंगल हैं श्रद्धा कपूर...

Shraddha Kapoor Love-Life: बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की लव-लाइफ अक्सर चर्चा में रही है। काफी लंबे समय से श्रद्धा कपूर मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट कर रही थीं। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर राहुल मोदी को अनफॉलो कर दिया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें इस समय इंटरनेट पर जंगल में लगी आग की तरह फैल रही हैं। इस लिस्ट में देखें राहुल से पहले कई हैंडसम हंक्स ने श्रद्धा कपूर का दिल तोड़ा है। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...

वनराज जावेरी से हुए था पहला ब्रेकअप वनराज जावेरी से हुए था पहला ब्रेकअप
02 / 07
Share

वनराज जावेरी से हुए था पहला ब्रेकअप

श्रद्धा कपूर ने अपने फिल्मी करियर को शुरू करने से पहले वनराज जावेरी को डेट किया था। कहा जाता है कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में लोकप्रियता मिलने के बाद श्रद्धा कपूर और वनराज जावेरी का 5 साल पुराना रिश्ता टूट गया था।

03 / 07
Share

आदित्य रॉय कपूर

'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने पहली बार साथ में काम किया था। फिल्म के सुपरहिट होते ही आदित्य और श्रद्धा के रिलेशनशिप में होने की चर्चा भी होने लगी थी। हालांकि दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और इनका ब्रेकअप हो गया।

04 / 07
Share

वरुण धवन

श्रद्धा कपूर का नाम बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन के साथ भी जुड़ा था। हालांकि दोनों के अफेयर की खबरों में कितनी सच्चाई थी इस बात का खुलासा आज तक नहीं हुआ है। दोनों ने एक-दूसरे को हमेशा अच्छा दोस्त बताया है।

05 / 07
Share

फरहान अख्तर

आदित्य रॉय कपूर से अलग होने के श्रद्धा कपूर की जिंदगी में इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर ने दस्तक दी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों कई महीनों तक लिव-इन में भी रहे थे। हालांकि श्रद्धा के पिता शक्ति कपूर को ये रिश्ता मंजूर नहीं था और इनका ब्रेकअप हो गया।

06 / 07
Share

रोहन श्रेष्ठा

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा के साथ भी श्रद्धा कपूर ने दिल लगाया था। दोनों ने कई सालों तक एक-दूसरे को डेट किया। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि रोहन ने श्रद्धा कपूर को चीट किया था। यही वजह है कि श्रद्धा ने रोहन से अलग होने का फैसला किया।

07 / 07
Share

राहुल मोदी

रोहन श्रेष्ठा से अलग होने के बाद श्रद्धा कपूर ने मशहूर राइटर राहुल मोदी को डेट करना शुरू किया। दोनों को कई मौकों पर साथ देखा गया। अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि श्रद्धा ने राहुल को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है और दोनों अपना रिश्ता खत्म कर चुके हैं।