Stree 2 में अक्षय कुमार के डरावने लुक को देख कांप गए दर्शक, राजकुमार के किरदार पर भारी पड़ा वरुण धवन का कैमियो

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की मोस्ट अवेटेड फिल्म स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में वरुण धवन और अक्षय कुमार का कैमियो रोल है। फिल्म में दोनों स्टार्स के दमदार कैमियो ने दर्शकों का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर दोनों स्टार्स के लुक जमकर वायरल हो रहे हैं।

01 / 08
Share

Stree 2 अक्षय कुमार और वरुण धवन के कैमियो ने उड़ाया गर्दा, सिनेमाघर में जमकर बजी सीटी

स्त्री 2 सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। फिल्म में राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर, अभिषेक बनर्जी, पंकज त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में हॉरर और कॉमेडी का भरपूर डोज मिलने वाला है। फिल्म में अक्षय कुमार और वरुण धवन ने कैमियो रोल प्ले किया है। दोनों के दमदार कैमियो ने फिल्म में जान फूंक दी। दर्शक दोनों के दमदार लुक को देखकर हैरान रह गए।

02 / 08
Share

रिलीज हुई स्त्री 2

सिनेमाघर में स्त्री 2 रिलीज हो गई है। फिल्म में राजकुमार और श्रद्धा की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। लेकिन फिल्म की लाइमलाइट अक्षय कुमार अपने लुक्स से लुट रहे हैं।

03 / 08
Share

अक्षय के डरवाने लुक ने दर्शकों को किया हैरान

स्त्री 2 में अक्षय कुमार दर्शकों के लिए बिल्कुल सरप्राइज पैक की तरह थे। उनकी धांसू एंट्री का वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। एक्टर के लुक ने फैंस को हैरान कर दिया।

04 / 08
Share

कैमियो रोल में छाए अक्षय

फिल्म में अक्षय कुमार का कैमियो रोल है। एक्टर के लुक से लेकर उनकी डायलॉग तक ने फैंस का दिल जीत लिया। सिनेमाघर में जमकर सीटी बजी।

05 / 08
Share

अक्षय की धांसू एंट्री

अक्षय कुमार की धांसू एंट्री ने लोगों को हैरान कर दिया। पर्दे पर अक्षय के फैंस उन्हें इस पॉपुलर सीरीज में देखकर काफी खुश हुए।

06 / 08
Share

वरुण धवन बने भेड़िया

फिल्म में वरुण धवन का कैमियो रोल है। एक्टर स्त्री 2 में भेड़िया के रोल में नजर आए। एक्टर का रोल बहुत ही छोटा था। लेकिन पर्दे पर काफी दमदार रहा।

07 / 08
Share

वरुण-श्रद्धा की केमिस्ट्री ने जीता दिल

फिल्म में वरुण और श्रद्धा का गाना खूबसूरत है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

08 / 08
Share

लोगों ने राजकुमार को बताया फीका

वरुण और अक्षय के दमदार कैमियो के आगे राजकुमार राव लोगों को फीके लगे। दर्शक दोनों स्टार्स की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म के पहले पार्ट में राजकुमार की एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया था।