2024 के साथ TV पर होगी 'श्रीमद रामायण' सहित इन 7 शो की एंट्री, 'अनुपमा' और 'गुम है...' की उधेड़ेंगे बखिया
TV Shows Going To start In 2024: 2024 के साथ ही टीवी पर कुछ शोज की एंट्री होने वाली है जो टीआरपी लिस्ट में भी अपनी धाक जमा सकते हैं। इस लिस्ट में 'श्रीमद रामायण' से लेकर 'मेरा बालम थानेदार' तक शामिल है।

2024 में TV पर डबल धमाल मचाएंगे Shrimad Ramayan सहित ये 6 शो
TV Shows Going To start In 2024: टीवी की दुनिया में शोज आते और जाते रहते हैं। साल 2024 शुरू होने वाला है और इसके साथ ही कुछ नए शोज की एंट्री भी टीवी पर होने वाली है जो आगे चलकर टीआरपी किंग बन सकते हैं। इस लिस्ट में सोनी टीवी के 'श्रीमद रामायण' से लेकर 'मेरा बालम थानेदार' तक शामिल है। इन शोज के लिए फैंस भी बहुत एक्साइटेड हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि आगे चलकर ये 'अनुपमा' और 'गुम है किसी के प्यार में' की गद्दी भी छीन सकते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन अपकमिंग टीवी शोज पर-

श्रीमद रामायण
सोनी टीवी पर जल्द ही श्रीमद रामायण की शुरुआत होने वाली है। बताया जा रहा है कि शो 1 जनवरी से शुरू होगा। 'श्रीमद रामायण' के लिए फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मेरा बालम थानेदार
शगुन पांडे स्टारर 'मेरा बालम थानेदार' 3 जनवरी से छोटे पर्दे पर दस्तक देगा। शो के प्रोमो ने लोगों को एक्साइटेड किया हुआ है।

शैतानी रस्में
स्टार भारत पर 'शैतानी रस्में' की शुरुआत होगी, जिसका प्रोमो रिलीज हो चुका है। ये शो बाकियों से बहुत हटकर होने वाला है, ऐसे में फैंस काफी एक्साइटेड हैं।

डांस दीवाने 3
माधुरी दीक्षित स्टारर 'डांस दीवाने 3' की शुरुआत जल्द ही टीवी पर हो सकती है। हालांकि इसकी रिलीज डेट अभी तक सामने नहीं आई है।

दीया और बाती हम 2
स्टार प्लस पर 'दीया और बाती हम' दूसरे सीजन के साथ एंट्री कर सकता है। बता दें कि दीपिका सिंह स्टारर इसका पहला सीजन बहुत हिट रहा था।

खुशी दुबे भी नए शो के साथ मारेंगी एंट्री
'आशिकाना' फेम खुशी दुबे भी नए शो के साथ स्टार प्लस पर एंट्री कर सकती हैं। उनका ये शो आईएएस की तैयारी कर रहे लोगों पर आधारित होगा। हालांकि इसका नाम सामने नहीं आया है।

जुनूनियत 2
'जुनूनियत' के हिट होने के बाद इसके सीजन 2 के आने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि उसमें भी अंकित गुप्ता मुख्य भूमिका अदा करते दिखेंगे।
भारत का गुलाब गार्डन कहलाता है ये शहर, जानें नाम
Jun 24, 2025

इंग्लैंड ने भारत को हराते ही रचा इतिहास, टेस्ट में 77 साल बाद पहली बार हुआ ऐसा चमत्कार

इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में टीम इंडिया की हार की 5 बड़ी वजह

अरब सागर में गिरती हैं भारत की ये दो नदियां, जानें कौन सी ज्यादा लंबी

रोज सुबह गुब्बारे सा फूल जाता है चेहरा? मॉर्निंग पफीनेस दूर करने के लिए अपनाएं ये नुस्खे

आउटसाइडर होकर बॉलीवुड वालों के बाप बने बैठे हैं ये स्टार्स, तीसरी वाली को तो कहते फिल्म इंडस्ट्री की रानी

UP ka Mausam 25 June 2025: यूपी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, 13 जिलों में होगी झमाझम मूसलाधार बारिश

25 June 2025 Rashifal: मेष वाले जातक प्यार छोड़ पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान दें, 12 राशियां यहां पढ़े कैसा गुजरेगा आज का दिन

दिल्ली के बस स्टॉप होंगे हाईटेक, एलईडी स्क्रीन से रहेंगे लैस; जानें क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

नीरज चोपड़ा ने फिर बढ़ाया देश का मान, गोल्डन स्पाइक चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

'ईरान में शासन परिवर्तन नहीं चाहते...' युद्ध विराम के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने बदला अपना सुर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited