UP-Bihar से आकर मुंबई पर धाक मजा बैठीं ये TV हसीनाएं, अब छोटे पर्दे पर चलाती हैं हुकूमत
TV Actresses Belongs From UP And Bihar: टीवी की कई दिग्गज एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जो नाता तो यूपी और बिहार से रखती हैं। लेकिन अब टीवी पर उनका राज चलता है। यहां तक कि मुंबई में भी उनकी धाक देखने को मिलती है।


UP-Bihar से आकर मुंबई पर धाक मजा बैठीं ये TV हसीनाएं
TV Actresses Belongs From UP And Bihar: बॉलीवुड के तो कई सितारों के बारे में सुना है कि उन्होंने उत्तर-प्रदेश और बिहार के छोटे शहरों से निकलकर मुंबई जैसे बड़े शहरों में अपनी पहचान बनाई। लेकिन आज हम आपको टीवी की उन हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों से आकर मुंबई पर छा गईं। आज छोटे पर्दे पर उनके नाम का सिक्का भी चलता है। इस लिस्ट में टीवी की चर्चित एक्ट्रेस श्वेता तिवारी से लेकर सृति झा तक का नाम शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन हसीनाओं पर-


आयशा सिंह
आयशा सिंह ने 'गुम है किसी के प्यार में' की सई बनकर लोगों का खूब दिल जीता। वह पहले भी कई टीवी शोज में हाथ आजमा चुकी हैं। वह असल में उत्तर प्रदेश के आगरा की रहने वाली हैं।
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने अपनी एक्टिंग और सीरियल से टीवी की दुनिया में जबरदस्त पहचान बनाई है। हालांकि उन्हें आज भी 'कसौटी जिंदगी की' की प्रेरणा के रूप में जाना जाता है। वह उत्तरप्रदेश के प्रतापगढ़ की रहने वाली हैं।
उर्फी जावेद
उर्फी जावेद असल जिंदगी में लखनऊ की रहने वाली हैं। उन्होंने अपने ड्रेसिंग सेंस और अतरंगी लुक से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
उल्का गुप्ता
टीवी की 'लक्ष्मीबाई' बनकर सबका दिल जीतने वाली उल्का गुप्ता एक बार फिर से छोटे पर्दे पर धांसू एंट्री के लिए तैयार हैं। उल्का गुप्ता असल में बिहार की रहने वाली हैं।
सृति झा
'कुमकुम भाग्य' की प्रज्ञा बन आज भी लोगों के दिलों पर राज करने वाली सृति झा बिहार के बेगुसराय की रहने वाली हैं। इन दिनों वह 'कैसे मुझे तुम मिल गए' में दिखाई दे रही हैं।
नैना सिंह
रोडीज से लेकर 'कुमकुम भाग्य' तक में नजर आने वाली नैना सिंह उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। वह बिग बॉस 12 में भी हाथ आजमा चुकी हैं।
पवित्रा पुनिया
पवित्रा पुनिया असल में उत्तर प्रदेश में जन्मी हैं। बता दें कि उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। हालांकि इन दिनों वह एजाज खान संग रिलेशनशिप के कारण चर्चा में हैं।
मनीषा रानी
मनीषा रानी इन दिनों 'झलक दिखला जा 11' में नजर आ रही हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 से मानो वह सबके दिलों पर छा गईं। वह बिहार की रहने वाली हैं।
कृतिका सेंगर
कृतिका सेंगर भी टीवी पर महारानी लक्ष्मीबाई बन चुकी हैं। इसके अलावा उन्हें 'कसम' सीरियल में भी खूब पसंद किया गया था। वह उत्तर प्रदेश के कानपुर की रहने वाली हैं।
ब्लैक होल क्या होता है? क्या होगा अगर आप ब्लैक होल में चले जाएं तो?
Failed Fashion: रेखा बनने में इन हसीनाओं ने लगाया एड़ी चोटी का जोर.. किसी का लुक था सुपरहिट तो किलो भर मेकअप-कपड़ों ने यहां फेल किया फैशन
एक ही स्कूल से पढ़े हैं शुभांशु शुक्ला और उनकी पत्नी कामना, करती हैं ये काम
खुश रहने का ये था शेफाली जरीवाला का मंत्र, खाने को लेकर कही थी ये बात, प्लेट भरकर खाती थीं यहां के छोले भटूरे
भारत के वो शहर जहां तापमान का उतार-चढ़ाव होता है कम, मौसम रहता है हर समय खुशनुमा और शानदार
RAW New Chief: रॉ के नए चीफ होंगे IPS पराग जैन, ऑपरेशन सिंदूर में निभा चुके हैं बड़ी भूमिका
'जोरदार आवाज के बाद हिलने लगा विमान', चीन में फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग; बाल-बाल बचे यात्री
दिल्ली में ड्रग्स कंट्रोल विभाग की बड़ी कार्रवाई, नकली रोसुवास एफ-20 टैबलेट के रैकेट का हुआ भंडाफोड़
Aamir Khan X Lokesh Kanagaraj साउथ डायरेक्टर के साथ एक्शन मूवी बनाएंगे आमिर खान, 2026 में शुरू हो जाएगी शूटिंग
श्रीलंका के खिलाफ मैच हारते ही बांग्लादेश को लगा एक और झटका
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited