Singham Again Box Office: भूल भुलैया 3 की बजी खतरे की घंटी, दीवाली क्लैश के बादशाह है रोहित शेट्टी

Diwali Box Office Clash 2024: अजय देवगन की सिंघम अगेन (Singham Again) और कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की हॉरर कॉमेडी फिल्म भूल भुलैया 3 (Bhool Bhulaiyaa 3) इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म में से एक है। दोनों फिल्म का फैंस इंतजार कर रहे हैं। दोनों बड़ी फिल्म एक साथ रिलीज होने पर फैंस भी कन्फ्यूज हो गए हैं कि वो कौन सी फिल्म देखेंगे।

01 / 08
Share

Singham Again Box Office: भूल भुलैया 3 की बजी खतरे की घंटी, दीवाली क्लैश के बादशाह है रोहित शेट्टी

इस दिवाली पर दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। इन दोनों ही फिल्मों का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई करती है। पिछले कुछ रिकॉर्ड पर नजर डाले तो दीवाली के राजा रोहित शेट्टी ही रहे हैं। कुछ सालों से दिवाली पर रिलीज हुई रोहित शेट्टी की फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार कमाई की है। अब इसी कारण भूल भुलैया 3 की खतरे की घंटी बजती हुई दिखाई दे रही है। आइए जानते हैं कौन-कौन फिल्म की जो दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी और सुपरहित साबित हुई थी।

02 / 08
Share

सलमान खान का कैमियो

सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान भी चुलबुल पांडे वाले अवतार में अजय देवगन की 'सिंघम अगन' में नजर आएंगे।

03 / 08
Share

एक साथ कई सितारे

इस फिल्म में एक साथ कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं। अजय देवगन (Ajay Devgn), करीना कपूर, जैकी श्रॉफ, अर्जुन कपूर के अलावा अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ कैमियो रोल में नजर आएंगे।

04 / 08
Share

अर्जुन कपूर का विलेन वाला अवतार

अर्जुन कपूर भी इस फिल्म में विलेन का रोल करते हुए नजर आने वाले हैं। ऐसे में इस फिल्म में सलमान खान और अर्जुन कपूर का आमना-सामना भी हो सकता है।

05 / 08
Share

दीवाली क्लैश के बादशाह

गोलमाल रिटर्न्स 2008 दिवाली के मौके पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने 51.12 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इस फिल्म की टक्कर फैशन से हुई थी। वही 2010 में गोलमाल 3 और एक्शन रिप्ले रिलीज हुई थी। गोलमाल 3 ने 106. 34 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 2017 में गोलमाल अगेन और सीक्रेट सुपरस्टार की टक्कर हुई थी। गोलमाल अगेन की 205.69 करोड़ की कमाई हुई थी। वही अब सिंघम अगेन और भूल भुलैया 3 की टक्कर होने वाली है।

06 / 08
Share

लीड स्टार कार्तिक आर्यन

'भूल भुलैया 3' को अनीस बाज्मी ने डायरेक्ट किया है। बता दें इस फिल्म में लीड स्टार कार्तिक आर्यन हैं। इस फिल्म का भी फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।

07 / 08
Share

भूल भुलैया 3 की बजी खतरे की घंटी

पुराने सभी रिकॉर्ड को देखते हुए अब भूल भुलैया के फैंस को डर लग ररहा है कि भूल भुलैया 3 कही रोहित शेट्टी की फिल्म सिघंम अगेन के सामने कमजोर ना पड़ जाए।

08 / 08
Share

ऑडियंस पर निर्भर

भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, विजय राज, विद्या बालन, राजपाल यादव, संजय मिश्रा और अश्विनी कालसेकर नजर आने वाले हैं। हाल ही में बातचीत के दौरान माधुरी दीक्षित ने कहा दोनों फिल्में अच्छी चलेगी ये ऑडियंस पर निर्भर है।