Singham Again Trailer: दीपिका को देखते ही रणवीर ने ली 'पुच्ची', फुलझड़ी बनकर पहुंची बेबो तो अजय के ऑल ब्लैक लुक ने किया फैंस को घायल
इस साल की बड़ी फिल्म सिंघम अगेन दिवाली पर रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस के दिल को आज सुकून मिलने वाला है, क्योंकि फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज होगा। आइए दिखाते हैं कैसे चल रही है ट्रेलर रिलीज की तैयारी

सिंघम एगेन के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर स्टार्स का टशन
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की सबसे बड़ी फिल्म सिंघम अगेन जल्द ही रिलीज होने जा रही है। फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में आ रही है। 1 नवंबर को रिलीज होने जा रही फिल्म का ट्रेलर आ रिलीज होगा जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि ट्रेलर को लॉन्च करने के लिए रोहित शेट्टी अपनी टीम के साथ आ चुके हैं। करीना कपूर से लेकर रणवीर सिंह तक सभी स्टार्स बेहद खुश नजर आ रहे हैं। आइए आपको दिखाते हैं इनकी कुछ तस्वीरें

करीना कपूर ( Kareena Kapoor)
करीना कपूर ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर गोल्डन साड़ी पहनकर आई, उनका स्टाइल बहुत अनोखा और सुंदर लग रहा है। सिंघम फिल्म का हिस्सा करीना कपूर रोहित शेट्टी की इस सीरीज को आगे बढ़ा रही है। बताया जा रहा है कि करीना शो में अजय देवगन का लव इन्टरेस्ट बनने वाली है।

रणवीर सिंह( Ranveer Singh)
रणवीर सिंह हमेशा की तरह फूल ऑन टशन में नजर आए। आते ही सबसे पहले उन्होंने दीपिका पादुकोण की तस्वीर को देखकर किस किया। रणवीर सिंह फूल ऑन एनर्जी के साथ झूमते नजर आए।

अजय देवगन ( Ajay Devgan)
अजय देवगन रोहित शेट्टी के रियल सिंघम हैं, उनके बिना सिंघम अगेन का ट्रेलर लॉन्च इवेंट अधूरा है। इस मौके पर अजय देवगन ऑल ब्लैक लुक में नजर आए, जिसमें वह बेहद स्मार्ट लग रहे थे।

अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor)
अर्जुन कपूर सिंघम अगेन में विलेन का किरदार करने वाले हैं। अर्जुन कपूर रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स के खूंखार विलेन बनने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्च ईवेंट के मौके पर अर्जुन कपूर स्वैग में एंट्री लेते नजर आए।

टाइगर श्रॉफ ( Tiger Shroff)
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पहली बार रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। टाइगर श्रॉफ पहली बार अजय देवगन, रणवीर सिंह और बड़ी स्टार कास्ट के साथ नजर आएंगे। टाइगर इवेंट पर ब्लैक ब्लेजर पहनकर आए, जिसमें वह बहुत हॉट लग रहे हैं।

रोहित शेट्टी( Rohit Shetty )
फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज की खुशी में बेहद खुश नजर आए। रोहित शेट्टी ने इस मौके पर ऑल ब्लैक लुक रखा था।

केएल राहुल की सेंचुरी पर सामने आई अन्ना की पहली प्रतिक्रिया

गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने पहले ही मैच में बना दिया इतिहास

भरी जवानी में भी दाढ़ी पर नहीं आते बाल? काली-घनी बीयर्ड के लिए लड़के ट्राई कर लें ये वाले नुस्खे

डोनट के बीच में छेद क्यों किया जाता है, बड़े-बड़े भुक्खड़ भी नहीं जानते, मगर आप जान लीजिए

ये है मोहब्बतें की रूही को 12वींं में मिले इतने नंबर, एक्टिंग के साथ पढ़ाई में भी जलवा

MP वालों के लिए अच्छी खबर... अब हॉस्पिटल में ही मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट, नहीं करनी होगी बेवजह दौड़भाग

'अपने घरों में रहें भारतीय...', कतर में ईरानी हमलों के बाद दूतावास ने जारी की एडवाइजरी

किस मिसाइल से ईरान ने बोला अमेरिकी एयरबेस पर हमला, कतर के बाद UAE ने भी एयरस्पेस किया बंद

Delhi News: बुर्का पहनकर प्रेमिका से मिलने आया प्रेमी, कहासुनी होने पर 5वीं मंजिल से फेंका नीचे

मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन, वार-पलटवार में उलझा ईरान; अमेरिका के इन एयरबेसों को बनाया निशाना- बज रहे सायरन; बड़ी बातें
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited