जहीर इकबाल की दुल्हन बनने से पहले Sonakshi Sinha ने की रातभर पार्टी, पिक्स में चेहरे पर दिखा ग्लो

Sonakshi Sinha's Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की कई पार्टी पिक्स सामने आई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शादी से कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा का ये नया लुक इंटरनेट पर फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

दोस्तों संग सोनाक्षी सिन्हा ने की जमकर पार्टी
01 / 08

दोस्तों संग सोनाक्षी सिन्हा ने की जमकर पार्टी

Sonakshi Sinha's Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय 'टॉक ऑफ टाउन' बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। जहीर इकबाल की दुल्हन बनने से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने बीती रात अपने दोस्तों के साथ खूब पार्टी की। पार्टी पिक्स में सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर अलग ही ग्लो दिखाई दे रहा है। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...और पढ़ें

पार्टी में हुमा कुरैशी भी थीं मौजूद
02 / 08

पार्टी में हुमा कुरैशी भी थीं मौजूद

सोनाक्षी सिन्हा की इस पार्टी में उनके दोस्तों के साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मौजूद थीं। सेल्फी क्लिक करते हुए सोनाक्षी सिन्हा बेहद प्यारी लग रही हैं।

दोस्तों संग क्लिक कराई फोटो
03 / 08

दोस्तों संग क्लिक कराई फोटो

सोनाक्षी सिन्हा ने अलग अंदाज में पोज देते हुए अपने सभी दोस्तों के साथ फोटोज क्लिक कराई हैं। इन पिक्स में सभी को ऑल ब्लैक लुक में देखा जा सकता है।

शादी से पहले चेहरे पर दिखा ग्लो
04 / 08

शादी से पहले चेहरे पर दिखा ग्लो

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही है। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक है।

फोटो पर लिखा बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर
05 / 08

फोटो पर लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर'

सोनाक्षी सिन्हा की इस फोटो पर बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर लिखा है। ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा की कातिल अदा ने फैन्स को भी दीवाना बना दिया है।

लंबे समय से कर रही हैं जहीर इकबाल को डेट
06 / 08

लंबे समय से कर रही हैं जहीर इकबाल को डेट

सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। फैन्स को भी यह जोड़ी खूब पसंद है। दोनों की शादी की खबरें चर्चा में हैं।

23 जून को शादी करेंगे सोनाक्षी और जहीर
07 / 08

23 जून को शादी करेंगे सोनाक्षी और जहीर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। फैन्स को इस कपल की शादी का इंतजार है।

शादी में शामिल होंगे केवल खास लोग
08 / 08

शादी में शामिल होंगे केवल खास लोग

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में परिवार के लोगों के अलावा केवल खास दोस्त ही शामिल होंगे। कई लोगों ने सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबरों की पुष्टि की है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited