जहीर इकबाल की दुल्हन बनने से पहले Sonakshi Sinha ने की रातभर पार्टी, पिक्स में चेहरे पर दिखा ग्लो

Sonakshi Sinha's Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की कई पार्टी पिक्स सामने आई हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। शादी से कुछ दिनों पहले सोनाक्षी सिन्हा का ये नया लुक इंटरनेट पर फैन्स द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है।

01 / 08
Share

दोस्तों संग सोनाक्षी सिन्हा ने की जमकर पार्टी

Sonakshi Sinha's Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इस समय 'टॉक ऑफ टाउन' बनी हुई हैं। बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल के साथ शादी करने वाली हैं। जहीर इकबाल की दुल्हन बनने से पहले सोनाक्षी सिन्हा ने बीती रात अपने दोस्तों के साथ खूब पार्टी की। पार्टी पिक्स में सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर अलग ही ग्लो दिखाई दे रहा है। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...

02 / 08
Share

पार्टी में हुमा कुरैशी भी थीं मौजूद

सोनाक्षी सिन्हा की इस पार्टी में उनके दोस्तों के साथ एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी मौजूद थीं। सेल्फी क्लिक करते हुए सोनाक्षी सिन्हा बेहद प्यारी लग रही हैं।

03 / 08
Share

दोस्तों संग क्लिक कराई फोटो

सोनाक्षी सिन्हा ने अलग अंदाज में पोज देते हुए अपने सभी दोस्तों के साथ फोटोज क्लिक कराई हैं। इन पिक्स में सभी को ऑल ब्लैक लुक में देखा जा सकता है।

04 / 08
Share

शादी से पहले चेहरे पर दिखा ग्लो

सोनाक्षी सिन्हा हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फोटो में उनके चेहरे पर शादी की खुशी साफ दिखाई दे रही है। उनके चेहरे पर एक अलग ही चमक है।

05 / 08
Share

फोटो पर लिखा, 'बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर'

सोनाक्षी सिन्हा की इस फोटो पर बेस्ट फ्रेंड्स फॉरएवर लिखा है। ब्लैक आउटफिट में सोनाक्षी सिन्हा की कातिल अदा ने फैन्स को भी दीवाना बना दिया है।

06 / 08
Share

लंबे समय से कर रही हैं जहीर इकबाल को डेट

सोनाक्षी सिन्हा काफी लंबे समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। फैन्स को भी यह जोड़ी खूब पसंद है। दोनों की शादी की खबरें चर्चा में हैं।

07 / 08
Share

23 जून को शादी करेंगे सोनाक्षी और जहीर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज करने वाले हैं। फैन्स को इस कपल की शादी का इंतजार है।

08 / 08
Share

शादी में शामिल होंगे केवल खास लोग

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में परिवार के लोगों के अलावा केवल खास दोस्त ही शामिल होंगे। कई लोगों ने सोनाक्षी और जहीर की शादी की खबरों की पुष्टि की है।