शौहर जहीर इकबाल संग सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसे दिखाई दादागिरी, पैपराजी की एक गलती पर थप्पड़ मारने को हो गईं तैयार

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा बीती रात अपने पति जहीर इकबाल संग नजर आई हैं। इस बीच पैपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया। जिसके बाद गुस्सा होकर सोनाक्षी ने थप्पड़ दिखा दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद फैंस के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

01 / 08
Share

क्यों भड़क गईं सोनाक्षी सिन्हा?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही स्टार्स अक्सर एक साथ स्पॉट भी होते हैं। अब सोनाक्षी और जहीर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस पैपराजी की ओर थप्पड़ दिखाकर उनपर भड़कती दिख रही हैं। आखिर ऐसा क्या हुआ जिससे सोनाक्षी को इतना गुस्सा आ गया? यहां इसपर नजर डालते हैं।

02 / 08
Share

नेट लाइट साथ दिखे सोनाक्षी-जहीर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ नेट लाइट डिनर के बाद एक साथ स्पॉट हुए हैं। दोनों ही सेलेब्स ब्लैक आउटफिट में काफी प्यारे लग रहे हैं। हालांकि उनका ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

03 / 08
Share

सोनाक्षी को आया गुस्सा

सोशल मीडिया पर अब एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा अपने आप पास मौजूद पैपराजी पर गुस्सा करती दिख रही हैं। यह काफी लोगों के लिए शॉकिंग है।

04 / 08
Share

सोनाक्षी को लगने वाली थी चोट

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल जब बाहर आते नजर आ रहे थे और पैपराजी की भीड़ के चलते सोनाक्षी को वहां मौजूद पेड़ से चोट लगने वाली थी।

05 / 08
Share

इरीटेट हो गईं सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा पैपराजी की भीड़ को देख काफी इरीटेट हो गईं। कहीं न कहीं उन्हें यूं पैपराजी का वीडियो रिकॉर्ड करना भी पसंद नहीं आ रहा था।

06 / 08
Share

सोनाक्षी ने दिखाया चांटा

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल एक साथ ही नजर आ रहे हैं। इस बीच पैपराजी से नाराज होकर सोनाक्षी सिन्हा उन्हें चांटा दिखाने लगती हैं। यह मूमेंट भी कैमरे में कैद हो जाता है।

07 / 08
Share

गाड़ी मैं बैठकर चली गईं सोनाक्षी

हालांकि इस मूमेंट के बाद सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ गाड़ी में बैठकर चली जाती हैं। फैंस सोनाक्षी और जहीर दोनों के इस बर्ताव पर रिएक्ट कर रहे हैं।

08 / 08
Share

चेहरे पर दिखी एक मुस्कान

हालांकि इस पूरी घटना के बीच भी सोनाक्षी सिन्हा के चेहरे पर एक मुस्कान दिखी है। जो बताता है कि सोनाक्षी इरीटेट तो हैं पर फिर भी चीजें पॉजिटिव तरीके से हैंडल कर रही हैं।