नफरत की दीवारें तोड़कर सोनाक्षी सिंहा ने पति जहीर इकबाल के लिए रखा करवाचौथ का व्रत, माथे का सिंदूर देख चिढ़ गए लोग

Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal First Karva Chauth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने पति जहीर इकबाल के लिए पहली बार करवाचौथ का व्रत रखा है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कर एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। यहां इसपर नजर डालते हैं।

01 / 08
Share

सोनाक्षी ने रखा पहला करवाचौथ

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने इसी साल अपनी लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी की थी। जिसके बाद अब एक्ट्रेस ने पहली बार जहीर के लिए करवाचौथ का व्रत रखा है। नफरत की दीवारों को तोड़ते हुए सोनाक्षी ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखा है। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरों के साथ ही एक प्यारा सा कैप्शन भी शेयर किया है।

02 / 08
Share

माथें पर लगाया सिंदूर

इस तस्वीर में सोनाक्षी सिन्हा, लाल रंग की साड़ी पहने और माथे पर सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस का ये नई नवेली दुल्हन वाला लुक देख लोग भी काफी खुश हो गए हैं।

03 / 08
Share

सोनाक्षी ने पहना मंगलसूत्र

इस बीच सोनाक्षी सिन्हा करवाचौथ की इन प्यारी तस्वीरों में माथें पर सिंदूर के साथ ही मंगलसूत्र भी पहने नजर आ रही हैं। जो हर सुहागन के लिए काफी महत्वूपर्ण है।

04 / 08
Share

'तुम्हारी लंबी उम्र के लिए..'

सोनाक्षी सिन्हा ने इन फोटोज को शेयर करते हुए लिखा, 'तुम्हारी लंबी उम्र के लिए सिर्फ आज ही नहीं रोज प्रार्थना करती हूं, मेरे पति मिस्टर जहीर।'

05 / 08
Share

क्यों शेयर की ये काली पोस्ट?

इस बीच लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आखिर सोनाक्षी सिन्हा ने इस प्यारे से पोस्ट के बीच ये काली ब्लैंक फोटो क्यों सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की है, क्या यह नजर का टीका है?

06 / 08
Share

किया लोगों का मुंह बंद

सोनाक्षी सिन्हा ने इस तस्वीरों को शेयर कर उन लोगों का मुंह बंद कर दिया है, जो ऐसा दावा कर रहे थे कि सोनाक्षी ने जहीर संग शादी के बाद अपना धर्म और रीति रिवाज त्याग दिए हैं।

07 / 08
Share

दोनों ने की थी सिविल शादी

अलग अलग धर्मों का होने की वजह से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने एक सिविल शादी की थी। जिसमें परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे।

08 / 08
Share

नहीं खुश था परिवार

सोनाक्षी सिन्हा की शादी से उनका खुद का परिवार भी पूरी तरह से खुश नहीं था। उनका भाई लव सिन्हा तो शादी में भी शामिल नहीं हुआ था। आज भी दोनों में अनबन बरकरार है।