सोनाक्षी सिन्हा ने पति की खातिर सगे भाई को किया किनारे!! लव सिन्हा की अंगार भरी आंखों से भी नहीं कांप रही रूह
Sonakshi Sinha Vs Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जबसे जहीर इकबाल के साथ शादी की है तभी से एक्ट्रेस का रिश्ता उनके भाई लव सिन्हा से खराब हो गया है। भाई-बहन के बीच आई दरार कम होने का नाम नहीं ले रही है।
जहीर इकबाल के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ दिया है भाई लव सिन्हा से रिश्ता!
Sonakshi Sinha Vs Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। जहीर इकबाल संग शादी करने के फैसले ने सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव को बहुत निराश किया है। अब कई लोगों का यहां तक कहना है कि जहीर इकबाल के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सगे भाई लव सिन्हा को किनारे कर दिया है। आइए जानें क्या है भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार का पूरा मामला...और पढ़ें
सोनाक्षी से बेहद नाराज हैं भाई लव सिन्हा!
जहीर इकबाल के साथ शादी करने के सोनाक्षी सिन्हा के फैसले से भाई लव सिन्हा खिलाफ थे। लव नहीं चाहते थे कि उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा दूसरे धर्म में जाकर शादी करें।
रक्षाबंधन पर हो सकती है भाई-बहन के बीच सुलह!
लोगों को उम्मीद है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते में आई दरार रक्षाबंधन के खास मौके पर खत्म हो जाएगी। अब यह देखना है कि सोनाक्षी भाई लव की कलाई पर राखी बांधती हैं या नहीं?
पूनम सिन्हा भी कर चुकी हैं अनफॉलो
मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पूनम सिन्हा भी जहीर इकबाल से हुई सोनाक्षी सिन्हा की शादी से ज्यादा खुश नहीं हैं। उन्होंने भी बेटी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।
शत्रुघ्न सिन्हा भी शुरुआत में शादी के खिलाफ!
बताया जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ थे। उन्होंने एक बयान भी दिया था कि आज कल के बच्चे इजाजत नहीं लेते हैं केवल इन्फॉर्म करते हैं।
बेटी के आगे झुक गए थे पिता
शत्रुघ्न सिन्हा को भी बेटी के शादी के फैसले के सामने झुकना पड़ा था। बता दें बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ शामिल हुए थे।
जून के महीने में की थी रजिस्टर्ड मैरिज
सोनाक्षी सिन्हा ने जून में 23 तारीख के दिन पति जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उन्होंने जहीर से शादी करने के लिए अपना धर्म नहीं बदला है।
शादी के तुरंत बाद उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाह
जहीर इकबाल के साथ शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी थीं। हालांकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नजर नहीं आई और ना ही सोनाक्षी ने कोई रिएक्शन दिया।
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
महिंद्रा और जीप की 15 साल लंबी लड़ाई, जानें वजह और जीता कौन
Fashion Fight: आलिया के कपड़े उधार मांगकर पहनती हैं कियारा आडवाणी? तीसरी फोटो देख नहीं बता पाएंगे अंतर
अश्विन ने जड़ा धमाकेदार शतक, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले 5 खिलाड़ी
दुनियाभर में मशहूर है यहां का काला चावल, अब बन गई है जिले की पहचान
IND vs BAN: शतकीय पारी के बाद रविचंद्रन अश्विन को अचानक क्यों आई ऋषभ पंत की याद? जानें वजह
केजरीवाल, सिसोदिया, संजय सिंह के बाद क्या अब सत्येंद्र जैन को मिलेगी जमानत? अदालत में इस दिन होगी सुनवाई
मोसाद की मार से कांपा लेबनान, विमानों में पेजर और वॉकी-टॉकी पर लगाया प्रतिबंध
Rajasthan CET Admit Card 2024 (OUT): जारी हुआ राजस्थान सीईटी एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड
Happy Anniversary Wishes: पत्नी को यूं मोहब्बत भरे अंदाज में दें शादी की सालगिरह की बधाई, देखें हैप्पी एनिवर्सरी विशेज, शायरी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited