सोनाक्षी सिन्हा ने पति की खातिर सगे भाई को किया किनारे!! लव सिन्हा की अंगार भरी आंखों से भी नहीं कांप रही रूह

Sonakshi Sinha Vs Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा ने जबसे जहीर इकबाल के साथ शादी की है तभी से एक्ट्रेस का रिश्ता उनके भाई लव सिन्हा से खराब हो गया है। भाई-बहन के बीच आई दरार कम होने का नाम नहीं ले रही है।

01 / 08
Share

जहीर इकबाल के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने तोड़ दिया है भाई लव सिन्हा से रिश्ता!

Sonakshi Sinha Vs Zaheer Iqbal: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में एक्ट्रेस के भाई लव सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। जहीर इकबाल संग शादी करने के फैसले ने सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव को बहुत निराश किया है। अब कई लोगों का यहां तक कहना है कि जहीर इकबाल के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सगे भाई लव सिन्हा को किनारे कर दिया है। आइए जानें क्या है भाई-बहन के रिश्ते में आई दरार का पूरा मामला...

02 / 08
Share

सोनाक्षी से बेहद नाराज हैं भाई लव सिन्हा!

जहीर इकबाल के साथ शादी करने के सोनाक्षी सिन्हा के फैसले से भाई लव सिन्हा खिलाफ थे। लव नहीं चाहते थे कि उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा दूसरे धर्म में जाकर शादी करें।

03 / 08
Share

रक्षाबंधन पर हो सकती है भाई-बहन के बीच सुलह!

लोगों को उम्मीद है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के रिश्ते में आई दरार रक्षाबंधन के खास मौके पर खत्म हो जाएगी। अब यह देखना है कि सोनाक्षी भाई लव की कलाई पर राखी बांधती हैं या नहीं?

04 / 08
Share

पूनम सिन्हा भी कर चुकी हैं अनफॉलो

मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि पूनम सिन्हा भी जहीर इकबाल से हुई सोनाक्षी सिन्हा की शादी से ज्यादा खुश नहीं हैं। उन्होंने भी बेटी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है।

05 / 08
Share

शत्रुघ्न सिन्हा भी शुरुआत में शादी के खिलाफ!

बताया जाता है कि शत्रुघ्न सिन्हा भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी के खिलाफ थे। उन्होंने एक बयान भी दिया था कि आज कल के बच्चे इजाजत नहीं लेते हैं केवल इन्फॉर्म करते हैं।

06 / 08
Share

बेटी के आगे झुक गए थे पिता

शत्रुघ्न सिन्हा को भी बेटी के शादी के फैसले के सामने झुकना पड़ा था। बता दें बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा पत्नी पूनम सिन्हा के साथ शामिल हुए थे।

07 / 08
Share

जून के महीने में की थी रजिस्टर्ड मैरिज

सोनाक्षी सिन्हा ने जून में 23 तारीख के दिन पति जहीर इकबाल के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की थी। सोनाक्षी सिन्हा ने बताया कि उन्होंने जहीर से शादी करने के लिए अपना धर्म नहीं बदला है।

08 / 08
Share

शादी के तुरंत बाद उड़ीं प्रेग्नेंसी की अफवाह

जहीर इकबाल के साथ शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा की प्रेग्नेंसी की अफवाह उड़ने लगी थीं। हालांकि इन अफवाहों में कोई सच्चाई नजर नहीं आई और ना ही सोनाक्षी ने कोई रिएक्शन दिया।