इन सेलेब्स को नहीं मिलेगा सोनाक्षी सिन्हा की शादी का न्योता, शादी में नाचना तो दूर आस-पास भी भटक नहीं पाएंगे ये स्टार्स
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी का इंतजार इंडस्ट्री के कई सेलेब्स कर रहे हैं। हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सोनाक्षी की शादी में शरीक नहीं हो पाएंगे। देखें ये लिस्ट...

सोनाक्षी की शादी इन सेलेब्स को नहीं मिलेगा न्योता!
Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal Marriage: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल संग सात फेरे लेने के लिए एकदम तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी और जहीर के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर ली हैं। एक तरफ जहां इस सोनाक्षी सिन्हा की शादी में कई सेलेब्स को देखा जाएगा। वहीं कई ऐसे भी हैं, जिन्हें सोनाक्षी सिन्हा की शादी का नोट नहीं मिलेगा। इस लिस्ट में कौन-कौन हैं वो सेलेब्स...

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)
सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन के बीच अब खास दोस्ती नहीं है। ऐसे में उन्हें सोनाक्षी सिन्हा की शादी का न्योता नहीं मिलना तय है।

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)
रिपोर्ट्स की मानें तो शाहिद कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा को डेट किया था। ब्रेकअप होने के बाद दोनों एक-दूसरे से अलग ही रहते हैं। ऐसे में शाहिद कपूर को भी सोनाक्षी की शादी में नहीं बुलाया जाएगा।

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)
अर्जुन कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के भी रिलेशनशिप की खबरें सामने आई थीं। हालांकि दोनों के कथित ब्रेकअप ने इनके बीच दूरियां पैदा कर दीं। ऐसे में अर्जुन कपूर को भी सोनाक्षी सिन्हा का न्योता नहीं मिलेगा।

आदित्य श्रॉफ (Aditya Shroff)
आदित्य श्रॉफ भी कुछ महीनों के लिए सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड रहे थे। ब्रेकअप होने के बाद दोनों ने कभी एक-दूसरे की शक्ल नहीं देखी। सोनाक्षी की शादी में आदित्य नहीं दिखाई देंगे।

बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh)
बंटी सजदेह और सोनाक्षी सिन्हा भी एक समय गहरे रिश्ते में थे। दोनों की शादी की खबरें भी सामने आने लगी थीं। ऐसे में सोनाक्षी सिन्हा की शादी में बंटी नजर नहीं आएंगे।

रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)
रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा के बीच कोल्ड वॉर आज भी जारी है। एक बार रणबीर कपूर ने सोनाक्षी सिन्हा के अपोजिट काम करने से मना कर दिया था। ऐसे में रणबीर कपूर को भी सोनाक्षी सिन्हा की शादी का कार्ड नहीं मिलेगा।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल (Sonakshi Sinha-Zaheer Iqbal)
सुनने में आ रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा की शादी 23 जून के दिन जहीर इकबाल से होने जा रही है। हालांकि अभी तक इस कपल ने अपनी शादी की अफवाहों पर छुप्पी नहीं तोड़ी है।

बेंगलुरू भगदड़ पर नि:शब्द हुए विराट, कहा...टूट गया हूं

आईपीएल जीतने के बाद कोहली ने युवाओं को दिया विराट मंत्र

फौलादी इरादों को पर्वतों ने दिया रास्ता! खुलने जा रहा 'समृद्धि' का महामार्ग; 8 घंटे में मायानगरी से पहुंच जाएंगे ऑरेंज सिटी

बेंगलुरू ने पलक-पावड़े बिछाकर किया IPL चैंपियन RCB का स्वागत

कोहली से ज्यादा अनलकी है आईपीएल का यह खिलाड़ी

बिहार को एक और Vande Bharat की सौगात, पटना से भोपाल के बीच दौड़ेगी ट्रेन, 3 राज्यों के यात्रियों को होगा फायदा

तत्काल टिकट बुक करने के लिए जल्दी ही ई-आधार वेरिफिकेशन, रेलवे का बड़ा फैसला, यात्रियों को होगा जबरदस्त फायदा

असम में बाढ़ के बाद अफ्रीकी स्वाइन फीवर का कहर! इस क्षेत्र में लगाया प्रतिबंध

लखनऊ से कानपुर के बीच दौड़ेगी Rapid Rail, 40 मिनट में पूरा होगा सफर; LDA से मिली हरी झंडी

1.5 साल में कीव ने तैयार किया प्लान, अब सैटेलाइट तस्वीरों में दिख रहा रूसी सैन्य अड्डे का भयावह मंजर
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited