25 करोड़ में बिकेगा सोनाक्षी-जहीर का शादी वाला घर, क्या लग गई जमाने की नजर
Sonakshi Sinha's House Will Sold: ताजा जानकारी जो सामने आई है उसके मुताबिक जहीर इकबाल से शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सुनने में आ रहा है कि एक्ट्रेस अपने बांद्रा स्थित घर को बेचने जा रही हैं।
25 करोड़ में बिकेगा सोनाक्षी-जहीर का शादी वाला घर, क्या लग गई जमाने की नजर
Sonakshi Sinha's House Will Sold: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) से शादी की। इस शादी में दोनों एक्टर्स के पेरेंट्स मौजूद थे। बता दें सोनाक्षी सिन्हा ने शादी के सभी फंक्शन अपने घर में किए थे। अब जो लेटेस्ट जानकारी सामने आई है उसने फैन्स को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि जिस घर में सोनाक्षी सिन्हा की शादी के फंक्शन हुए थे अब उसे एक्ट्रेस बेचने जा रही हैं। आइए जानें क्या है पूरा मामला...
इतने करोड़ में बेच रही हैं सोनाक्षी अपना घर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें सोनाक्षी सिन्हा ने बांद्रा स्थित फ्लैट को 25 करोड़ रुपये में बेचने का मन बना लिया है। हालांकि इस घर को बेचने के पीछे का कारण सोनाक्षी सिन्हा ने अभी तक नहीं बताया नहीं है।
अपने हाथों से सजाया घर का एक-एक कोना
सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2023 में इस घर को खरीदा था। इस घर के एक-एक कोने को सोनाक्षी सिन्हा ने अपने हाथों से सजाया था। सोनाक्षी का ये घर बांद्रा पश्चिम, बांद्रा रिक्लेमेशन में 81 ऑरेट की 26वीं मंजिल पर स्थित है।
सिन्हा परिवार में भी चल रहा है विवाद!
सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से ही पूरे सिन्हा परिवार में एक अजीब सी दरार आ गई है। शुरुआत में सोनाक्षी का परिवार इस शादी के लिए मंजूर नहीं था। बाद में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा बेटी की शादी में शामिल हुए थे।
बॉलीवुड सेलेब्स के लिए होस्ट की थी रिसेप्शन पार्टी
जहीर इकबाल से शादी करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए एक शानदार रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में रेखा से लेकर सलमान खान सहित कई लोग शामिल हुए थे।
शादी के बाद दो बार हनीमून पर जा चुके हैं सोनाक्षी-जहीर
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल 23 को रजिस्टर्ड मैरिज करने के बाद दो बार हनीमून पर जा चुके हैं। दोनों की कई पिक्स इंटरनेट पर मौजूद हैं। फैन्स ने भी इस जोड़ी की तारीफ की थी।
भाई लव-कुश से टूट गया है रिश्ता!
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भाई लव और कुश सिन्हा शामिल नहीं हुए थे। रक्षाबंधन पर भी सोनाक्षी सिन्हा ने अपने भाइयों को राखी नहीं बांधी है।
ये है दुनिया की सबसे बड़ी रेल कोच फैक्ट्री, बनते हैं वंदे भारत समेत 170 प्रकार के डिब्बे
IPL 2025 की नीलामी में हो सकती है इस बांग्लादेशी प्लेयर की चांदी
IPL 2025 ऑक्शन में रविचंद्रन अश्विन को खरीद सकती हैं ये 5 टीमें
Stars Spotted Today: दुबई में मॉल में घूमते नजर आए सलमान खान,हिमेश रेशमिया ने नम आंखों से दी पिता को विदाई
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited