रक्षाबंधन पर टूटेगा सोनाक्षी सिन्हा के सब्र का बांध, महीनों का बदला न कर दे कहीं लव की कलाई सूनी!!

Sonakshi Sinha Vs Luv Sinha Fight: रक्षाबंधन का त्योहार आने में बस कुछ ही दिन रह गए हैं। लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि क्या रक्षाबंधन के मौके पर सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा के रिश्ते में आई दरार खत्म होगी या नहीं।

01 / 07
Share

सोनाक्षी-लव के रिश्ते में आई दरार रक्षाबंधन पर होगी खत्म!

Sonakshi Sinha Vs Luv Sinha Fight: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और उनके भाई लव सिन्हा के रिश्ते में आई दरार कम होने का नाम नहीं ले रही है। 23 जून को सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो लव सिन्हा शुरुआत से ही राजी नहीं थे कि उनकी बहन दूसरे धर्म में शादी करें। हालांकि अब रक्षाबंधन आने वाला है। ऐसे में अब यह देखना है कि रक्षाबंधन पर सोनाक्षी और लव फिर से एक होंगे या फिर भाई की कलाई इस बार सूनी रह जाएगी। जानिए क्या है पूरा मामला...

02 / 07
Share

कब खत्म होगी सोनाक्षी से लव की नाराजगी!

सोनाक्षी सिन्हा के जहीर इकबाल संग शादी के फैसले ने पूरा सिन्हा परिवार हिला कर रख दिया है। लव अपनी बहन सोनाक्षी से इस कदर नाराज है कि वो बहन की शादी में भी शामिल नहीं हुए थे।

03 / 07
Share

मां पूनम सिन्हा ने भी बेटी से फेर लिया है मुंह!

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पूनम सिन्हा ने भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। लोग पूनम सिन्हा के ऐसा करने से काफी हैरान भी हैं जबकि पूनम सिन्हा बेटी की शादी में शामिल हुई थीं।

04 / 07
Share

शत्रुघ्न सिन्हा के सामने बिखर रहा है सिन्हा परिवार!

रिपोर्ट्स की मानें तो शुरुआत में शत्रुघ्न भी सोनाक्षी और जहीर इकबाल के शादी के फासिले से खुश नहीं थे। हालांकि बाद में उन्होंने पिता का फर्ज निभाया और बेटी की शादी में शामिल हुए। शत्रुघ्न सिन्हा भी परिवार की बिखरने से बचा नहीं पा रहे हैं।

05 / 07
Share

सोनाक्षी के पेरेंट्स शादी में हुए थे शामिल

शत्रुघ्न सिन्हा के साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा भी बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शामिल हुई थीं। हालांकि शादी के लगभग 1 महीने के बाद पूनम ने बेटी सोनाक्षी को अनफॉलो कर दिया है।

06 / 07
Share

23 जून को हुई थी सोनाक्षी-जहीर की शादी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को शादी करने का फैसला किया। इसी दिन कपल ने बॉलीवुड सेलेब्स के लिए शादी की रिसेप्शन पार्टी भी होस्ट की थी।

07 / 07
Share

क्या फिर से एक हो पाएगा सिन्हा परिवार?

सोनाक्षी सिन्हा की शादी के बाद से सिन्हा परिवार में दरार आ गई है। भाई लव और मां पूनम सिन्हा बेटी के फैसले से नराज हैं। लोग यह सोचने पर मजबूर हो गए हैं कि ये परिवार कब एक होगा।