Sonakshi-Zaheer Wedding: ब्लैक सूट में दबंग गर्ल सोनाक्षी और जिगर के टुकड़े जहीर को आशीर्वाद देने पहुंचे Salman Khan, कदम रखते ही मचने लगा शोर

Sonakshi-Zaheer Wedding: सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर ली है। बीती रात हुई ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान अपने डैशिंग अंदाज में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को आशीर्वाद देने पहुंचे। देखें पिक्स...

01 / 07
Share

सोनाक्षी और जिगर के टुकड़े जहीर को आशीर्वाद देने पहुंचे Salman Khan

Sonakshi-Zaheer Wedding: बॉलीवुड इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी 23 जून को हो गई है। इस कपल ने शादी करने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया। शादी की पार्टी में कई सेलेब्स ने सभी लोगों का ध्यान खींचा लेकिन सभी की निगाहें सलमान खान के एंट्री लेने के बाद उनपर टिकी रहीं। सलमान खान इस पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को आशीर्वाद देने पहुंचे। आइए इन पिक्स पर डालें एक नजर...

02 / 07
Share

सलमान खान देने पहुंचे आशीर्वाद

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रिसेप्शन पार्टी में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान कपल को आशीर्वाद देने पहुंचे।

03 / 07
Share

सलमान खान की एंट्री ने मचाया तहलका

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की रिसेप्शन पार्टी में सलमान खान की एंट्री देख सभी बेहद खुश हो गए थे। मीडिया की नजरें भी भाईजान पर टिकी रहीं।

04 / 07
Share

डैशिंगअंदाज में दिखे भाईजान

ऑल ब्लैक लुक में सलमान खान बेहद स्टाइलिश लुक में दिखाई दिए। सलमान खान के आने से सोनाक्षी सिन्हा भी बेहद खुश थीं।

05 / 07
Share

शादी के बंधन में बंध गया ये कपल

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने लगभग 7 सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 23 जून को रजिस्टर्ड मैरिज की। कपल की शादी से फैन्स भी खुश हैं।

06 / 07
Share

रिसेप्शन पार्टी में दिखा सोनाक्षी-जहीर का क्यूट लुक

बीती रात शादी की रिसेप्शन पार्टी में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के क्यूट लुक पर सभी की निगाहें टिकी रहीं। पार्टी में मौजूद हर किसी ने कपल की जमकर तारीफ की।

07 / 07
Share

अदिती रॉय हैदरी, रेखा और सिद्धार्थ भी आए नजर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की पार्टी में अदिती राव हैदरी, रेखा और सिद्धार्थ सहित कई सेलेब्स नजर आए। सभी ने कपल को अपना आशीर्वाद दिया।