Sonam Kapoor Affairs: आनंद आहूजा के नाम सिंदूर लगाने से पहले Sonam ने मर्दों संग लगाया था दिल, अब संभाल रही हैं गृहस्थी

Sonam Kapoor Affairs: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर 9 जून को 39 साल की हो गई हैं। बताया जाता है कि रणबीर कपूर सहित सोनम कपूर ने कई बॉलीवुड एक्टर्स संग दिल लगाया था। यह लिस्ट देखकर आपको भी हैरानी होगी...

01 / 08
Share

इन मर्दों के दिलों की धड़कन थीं सोनम कपूर

Sonam Kapoor Affairs: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर आज यानी 9 जून को अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट सेलिब्रेट कर रही हैं। सोनम कपूर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत फिल्म 'सावरिया' से की थी। इस फिल्म में सोनम कपूर के साथ रणबीर कपूर नजर आए थे। फिल्म तो असफल रही लेकिन सोनम के अफेयर रणबीर कपूर के साथ होने लगे थे। बता दें आनंद आहूजा संग शादी करने से पहले सोनम कपूर ने बॉलीवुड के कई एक्टर्स को डेट किया था। आइए इस लिस्ट पर डालें एक नजर...

02 / 08
Share

रणबीर कपूर

सोनम कपूर और रणबीर कपूर ने बॉलीवुड की दुनिया में फिल्म 'सावरिया' से कदम रखा था। इस फिल्म के बाद दोनों के अफेयर की खबरें आने लगी थीं।

03 / 08
Share

सहीर बेरी

रणबीर कपूर से अलग होने के बाद सोनम कपूर की जिंदगी में सहीर बेरी नाम के एक बिजनैस मैन और मॅाडल ने दस्तक दी थी। लगभग 1 साल तक सहीर को डेट करने के बाद सोनम कपूर ने उनसे भी ब्रेकअप कर लिया था।

04 / 08
Share

पुनीत मल्होत्रा

सोनम कपूर ने बॉलीवुड के निर्देशक पुनीत मल्होत्रा को भी डेट किया है। दोनों के नजदीक आने की खबरों ने फैन्स के बीच खलबली मचा दी थी। हालांकि दोनों का ये रिश्ता भी ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया।

05 / 08
Share

फरहान अख्तर

मीडिया रिपोर्ट्स बताती हैं कि फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' की शूटिंग करते हुए सोनम कपूर और फरहान अख्तर एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। दोनों ने कभी भी इन खबरों पर चुप्पी नहीं तोड़ी।

06 / 08
Share

शाहिद कपूर

बताया जाता है कि एक समय शाहिद कपूर और सोनम कपूर भी रिश्ते में थे। हालांकि इस रिश्ते की भी सच्चाई कभी सामने नहीं आई और ना ही इस कपल ने कभी खुलकर बात की।

07 / 08
Share

इसके बाद सोनम की लाइफ में आए आनंद आहूजा

बॉलीवुड के कई एक्टर्स संग दिल लगाने के बाद सोनम कपूर ने आखिर में बिजनेसमैन आनंद आहूजा को डेट करना शुरू किया। दोनों ने काफी समय तक अपने रिश्ते को छुपाए रखा था।

08 / 08
Share

2018 में की इस कपल ने शादी

काफी समय तक साथ में रहने के बाद सोनम कपूर ने साल 2018 में आनंद आहूजा से शादी की। सोनम कपूर और आनंद आहूजा का एक बेटा भी है। सोनम इस समय बच्चे की परवरिश पर ध्यान दे रही हैं।