पति और बेटे के साथ सुकून के पल बीता रही है Sonam Kapoor, बीच पर बिकिनी पहन लहराती आई नजर
Sonam Kapoor Pics: अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों मालदीव में पति और बच्चे के साथ छुट्टियां मना रही है। सोनम कपूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा की है जिसमें वह बीच पर मजे करते हुए बच्चों को खिला रही हैं। आइए आपको दिखाते हैं सोनम की ये लेटेस्ट तस्वीरें
सोनम कपूर मना रही है छुट्टियां
सोनम कपूर हाल ही में अपने परिवार के साथ मालदीव में छुट्टियां मनाकर वापिस आई है। अपने सोशल मीडिया फैंस के लिए सोनम ने तस्वीरों से भरा पिटारा दिखाया है। इसे साझा करते हुए सोनम ने लिखा हमारे दिन हंसी-मजाक, खोजबीन और एक-दूसरे के साथ समय बिताने से भरे हुए थे। चाहे हम रंग-बिरंगी मछलियों के बीच स्नोर्कलिंग कर रहे हों, बीच गेम का आनंद ले रहे हों या पूल के किनारे आराम कर रहे हों, हर पल एक यादगार पल होता था। प्रकृति के चमत्कारों की खोज में वायु की खुशी पाज़िटिव थी, जिसने हमारे दिलों को आनंद से भर दिया।
परिवार के साथ सोनम
सोनम कपूर अपने परिवार के साथ मालदीव में घूमने गई हुई थी। तस्वीरों से पता चल रहा है कि ये शाम कितनी खूबसूरत रही होंगी। सोनम और आनंद के साथ एक और कपल नजर आ रहा है।
सोनम का न्यू लुक
सोनम कपूर इस न्यू ड्रेस में बेहद सुंदर लग रही है। ये थ्री पीस ड्रेस है जिसके साथ सोनम ने फंकी बैग लिया हुआ है। धूप के मजे लेते हुए सोनम की ये फोटो इंस्टा परफेक्ट है।
सोनम कपूर का अंदाज
सोनम कपूर बीच पर मजे करते हुए सुकून के पल बीता रही है। बताते चले कि एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ लंदन में रहती है। वह इन दिनों फिल्मों से दूर है।
वायु के साथ मस्ती
सोनम कपूर कपूर अपने लाडले बेटे वायु कपूर के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। बता दें कि सोनम ने अभी तक अपने बेटे का चेहरा नहीं दिखाया है।
करण बोलानी का जन्मदिन
करण बोलानी का जन्मदिन मनाने पूरा परिवार साथ गया हुआ था। रिया कपूर -सोनम कपूर और आनंद-करण साथ में मालदीव में घूमते नजर आ रहे हैं।
सोनम ने लिखा नोट
प्यारी तस्वीरें साझा करते हुए सोनम कपूर इन इंस्टा फोटो को लंबा सा कैप्शन भी दिया है। उन्होंने लिखा जिस क्षण हम पहुंचे, द्वीपों की लुभावनी सुंदरता ने हमारी सांसें रोक लीं। फ़िरोज़ा पानी, नरम सफेद रेत और जीवंत प्रवाल भित्तियों ने हमारे पारिवारिक रोमांच के लिए एक शानदार पृष्ठभूमि बनाई। हर सूर्योदय एक उपहार की तरह लगा, जो हमें प्रत्येक नए दिन की सुंदरता की याद दिलाता है।
वायु की मस्ती
सोनम कपूर का बेटा वायु कपूर अपनी मम्मा के साथ मस्ती करता नजर आ रहा है।
बिकिनी में फ्लॉन्ट किया फिगर
सोनम कपूर वायु को समुन्द्र का नीला पानी दिखा रही है। दोनों माँ-बेटा इस नजारे को देखकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पूर्व पत्नी नताशा की नई तस्वीरें हुईं वायरल
बेंगलुरू टेस्ट में हार के बाद टीम इंडिया के लिए आई एक अच्छी खबर
Sonakshi Sinha के शौहर जहीर इकबाल ने भी रखा karwa chauth का व्रत, कहा-'...तुम मुझे मार डालती'
बदलते मौसम में सर्दी-खांसी ने लिया जकड़ तो अपनाएं ये देसी नुस्खा, गले की खराश और बलगम को निकाल फेंकेगा बाहर, तुरंत देगा सर्दी से राहत
Stars Spotted Today: गर्लफ्रेंड सबा संग स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, करवाचौथ पूजा के लिए अनिल कपूर के घर पहुंचीं शिल्पा शेट्टी
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited