बॉयफ्रेंड होते हुए भी दूसरे लड़कों पर डोरे डालती रहीं ये 7 TV हसीनाएं, प्यार के नाम पर पार्टनर संग किया खेला
TV Actresses Accused Of Cheating Partner: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिनपर अपने पार्टनर को धोखा देने का आरोप है। इस लिस्ट में सृति झा से लेकर ईशा मालवीय तक का नाम शामिल है।

पार्टनर को धोखा दे चुकी हैं ये टीवी हसीनाएं
TV Actresses Accused Of Cheating Partner: टीवी एक्टर्स के बारे में तो अक्सर सुना गया है कि उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को धोखा दिया। इस लिस्ट में कई नामी सितारों का नाम जुड़ा। लेकिन आज हम इस आर्टिकल के जरिए आपको उन टीवी हसीनाओं से रूबरू कराएंगे, जो रिलेशनशिप में होते हुए भी दूसरों पर दिल हार बैठीं। इस लिस्ट में ईशा मालवीय और दिव्या अग्रवाल का नाम शामिल है। वहीं अब सुमित सिंह पर भी आरोप लग रहे हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं उन एक्ट्रेसेस पर-

सृति झा (Sriti Jha)
टीवी एक्ट्रेस सृति झा पर भी टू-टाइमिंग का आरोप है। उनका और हर्षद चोपड़ा का ब्रेकअप ही इसी चक्कर में हुआ था। दरअसल, हर्षद चोपड़ा को लगने लगा था कि सृति उनके साथ रिलेशनशिप में होने के बाद भी कुणाल कपूर की ओर आकर्षित हो रही हैं।

ईशा मालवीय (Isha Malviya)
'बिग बॉस 17' में ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की नजदीकियां बढ़ती जा रही थीं। दोनों का ब्रेकअप हो चुका था, इसके बाद भी दोनों घर में साथ ही रहते थे। जबकि ईशा मालवीय उस वक्त समर्थ जुरेल संग रिलेशनशिप में थीं। खुद समर्थ ने भी कहा है कि ईशा के दिल में आज भी अभिषेक के लिए सॉफ्ट कॉर्नर है।

मानसी श्रीवास्तव (Mansi Srivastava)
'इश्कबाज' एक्ट्रेस मानसी श्रीवास्तव पर एक्टर मोहित अब्रोल ने धोखा देने का आरोप लगाया था। मोहित के मुताबिक, सालों तक उनके साथ रिलेशनशिप में होने के बाद भी मानसी श्रीवास्तव ने दूसरे कलाकारों के साथ अफेयर शुरू कर दिया था। इस चक्कर में मोहित ने अपनी जान लेने की भी कोशिश की थी।

दिव्या अग्रवाल (Divya Agarwal)
दिव्या अग्रवाल ने खुद आरजे अनमोल को दिये इंटरव्यू में बताया था उन्होंने वरुण सूद को धोखा दिया था। वह अपूर्व पडगांवकर का घर देखकर उनकी ओर आकर्षित हुई थीं। दिव्या ने कबूला था कि वह वरुण सूद के साथ थीं, लेकिन उनके मन में अपूर्व के लिए फीलिंग्स थी।

सृष्टि रोडे (Sristhy Rode)
सृष्टि रोडे ने एक्टर मनीष नागदेव को डेट किया था। दोनों की सगाई तक हो चुकी थी। लेकिन 'बिग बॉस 12' के दौरान सृष्टि रोडे और रोहित सुचांति की नजदीकियां बढ़ने लगी थीं, जिससे दोनों का ब्रेकअप भी हुआ था।

बेनाफ्शा सूनावाला (Benafsha Soonawalla)
'बिग बॉस 11' का हिस्सा रह चुकीं बेनाफ्शा सूनावाला पर भी पार्टनर को धोखा देने का आरोप है। दरअसल, बिग बॉस में कदम रखने से पहले वरुण सूद और बेनाफ्शा रिलेशनशिप में थे। लेकिन 'बिग बॉस 11' में बेनाफ्शा की नजदीकियां प्रियांक शर्मा से बढ़ने लगीं।

सुमित सिंह (Sumit Singh)
'गुम है किसी के प्यार में' के सुमित सिंह पर आरोप है कि उन्होंने शगुन पांडे संग रिलेशनशिप में होने के बाद भी को-एक्टर संग अफेयर चलाया। हालांकि सुमित सिंह का कहना है कि शगुन उनके बॉयफ्रेंड नहीं बल्कि अच्छे दोस्त हैं और टीवी शो के सेट पर ऐसा कुछ भी नहीं हुआ था।

AC में सोते हुए भी छूट रहे पसीने, समझ जाएं दिल पर बढ़ रहा है बोझ, इस विटामिन की कमी का हो सकता है लक्षण

थके-बेजान चेहरे का नूर लौटा देंगे कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड, लटके गाल भी हो जाएंगे टाइट, 50 में आएगा 25 वाला ग्लो

सालों पुरानी ड्रेस रिपीट कर बार्बी डॉल बनीं ईशा अंबानी, वेस्टर्न लुक में दी सोनम कपूर को टक्कर.. फोटोज हो रहीं वायरल

रिश्ते में घुल जाएगा मोहब्बत का शरबत, बस इन Good Night मैसेज से अपनी महबूबा को कराएं स्पेशल फील

सुबह परेशान करती है गंभीर कब्ज, खाना शुरू करें ये चमत्कारी फल, टॉयलेट सीट पर बैठते ही साफ होगा पेट

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

बांग्लादेश पर IMF को भरोसा नहीं! अर्थव्यवस्था और हुई बदतर; लोन देने से पहले पूछा था यह सवाल

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में यहां बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मिलेंगी 15000 नौकरियां

Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited