TV की इन 9 हसीनाओं ने बाप की उम्र के एक्टर संग फरमाया इश्क, पैसों की खातिर पी गईं कड़वा घूंट
TV Actresses Romance With Double Age Person: टीवी की कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने पर्दे पर बाप की उम्र के एक्टर संग इश्क लड़ाया। इस लिस्ट में सुंबुल तौकीर खान से लेकर अनुष्का सेन तक का नाम शामिल है।
बाप की उम्र के एक्टर संग इन TV हसीनाओं ने फरमाया इश्क
TV Actresses Romance With Double Age Person: एक एक्ट्रेस को हर वो रोल निभाना पड़ता है जो डायरेक्टर उन्हें ऑफर करता है। फिर चाहे वो रोल बेटी का हो या मां का, प्रेमिका का हो या फिर हत्यारन का। कुछ इसी तरह टीवी की हमारी कई एक्ट्रेस को छोटे पर्दे पर अपने से दोगुनी उम्र के एक्टर संग रोमांस करना पड़ा। डायरेक्टर और पैसे के आगे वे कड़वा घूंट पीने के लिए भी तैयार हो गईं। इस लिस्ट में अनुष्का सेन से लेकर सुंबुल तौकीर खान तक का नाम भी शामिल है। तो चलिए एक नजर डालते हैं टीवी की उन हसीनाओं पर-
निहारिका रॉय (Neeharika Roy)
निहारिका रॉय इन दिनों 'राधा मोहन' में नजर आ रही हैं, जिसमें वह अपने से दोगुनी उम्र के एक्टर यानी शब्बीर आहलुवालिया संग रोमांस कर रही हैं। जहां निहारिका की उम्र 22 साल है तो वहीं शब्बीर 44 साल के हैं।
सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan)
सुंबुल तौकीर खान ने 'इमली' में दोगुनी उम्र के एक्टर संग रोमांस किया था। शो के वक्त जहां सुंबुल की उम्र 18 थी तो वहीं गश्मीर की उम्र 36 साल के थे।
अविका गोर (Avika Gor)
'ससुराल सिमर का' में अविका गौर ने मनीष रायसिंघन संग इश्क लड़ाया था। दोनों की उम्र में दोगुना फासला था। हालांकि उनकी जोड़ी छोटे पर्दे पर खूब पसंद की गई थी।
रीम शेख (Reem Shaikh)
रीम शेख ने एक नहीं बल्कि कई टीवी शोज में दोगुनी उम्र के एक्टर संग इश्क लड़ाया है। पहले जहां वह सहबान अजीम संग नजर आईं तो वहीं 'इश्क में मरजावां' में वह जैन इमाम संग रोमांस करती दिखीं। इसके बाद उन्होंने गश्मीर महाजनी और करण कुंद्रा संग भी रोमांस किया था।
कृतिका कामरा (Kritika Kamra)
'कुछ तो लोग कहेंगे' में कृतिका कामरा ने मोहनीश बहल संग रोमांस किया था। जहां कृतिका की उम्र इस वक्त 35 वर्ष है तो वहीं मोहनीश बहल 62 वर्ष की उम्र के हैं।
स्मृति कालरा
स्मृति कालरा ने 'दिल संभल जा जरा' में संजय कपूर के साथ रोमांस किया था। जहां संजय की उम्र इस वक्त 58 वर्ष है तो वहीं स्मृति कालरा 36 साल की हैं। हालांकि इस शो को लोगों ने बिल्कुल पसंद नहीं किया था।
तान्या शर्मा (Tanya Sharma)
तान्या शर्मा और अमर उपाध्याय की उम्र में भी दोगुना फासला है। दोनों साथ में 'साथ निभाना साथिया' में रोमांस करते नजर आए थे।
अनुष्का सेन (Anuska Sen)
अनुष्का सेन 'झांसी की रानी' लक्ष्मीबाई में विकास मानकतला संग रोमांस करती दिखाई दी थीं। जहां अनुष्का की उम्र 21 वर्ष है तो वहीं विकास की उम्र इस वक्त 44 साल है।
प्रियल महाजन (Priyal Mahajan)
'मोलकी' में प्रियल महाजन ने अमर उपाध्याय संग रोमांस किया था। दोनों की उम्र में दोगुना फासला है। हालांकि इस जोड़ी ने छोटे पर्दे पर तूफान मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।
इस नदी ने प्यार में धोखा खाकर बदल लिया अपना रास्ता!
Oct 24, 2024
Stars Spotted Today: 'सिंघम अगेन' की स्टार कास्ट ने किया फिल्म का प्रमोशन, नए लुक में स्पॉट हुए रणबीर कपूर
Singham Again के प्रमोशन में जुटे Akshay- Ajay समेत तमाम सितारे, रोहित शेट्टी की टीम के साथ नजर नहीं आईं करीना कपूर
सुरेश रैना की नई सवारी बनी ये MPV, अब सड़क पर भी बिखेरेंगे जलवा
मिलने को तैयार उत्तर प्रदेश-मध्य प्रदेश, बनने वाला है 526 KM लंबा भोपाल-कानपुर इकनॉमिक कॉरिडोर
बिहार का शोक किस नदी को कहा जाता है? जानें क्या है इसके पीछे की वजह
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited