Sunny Deol ने बेटों संग धूम-धड़ाके से मनाया 66वां जन्मदिन, ढोल-नगाड़ों की धुन सुनकर लगे थिरकने
Sunny Deol Celebrates 66th Birthday: सनी देओल ने फैंस और दोनों बेटों के साथ अपना 66वां जन्मदिन भी मनाया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

Sunny Deol ने बेटों के साथ मनाया 66वां जन्मदिन
Sunny Deol Celebrates 66th Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सनी देओल का आज 66वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर फैंस से लेकर सितारे तक सनी देओल को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। खास बात तो यह है कि सनी देओल ने फैंस और दोनों बेटों के साथ अपना 66वां जन्मदिन भी मनाया है, जिससे जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने सबके सामने भांगड़ा भी किया और अपने बेटों पर ढेर सारा प्यार लुटाया। तो चलिए एक नजर डालते हैं सनी देओल के बर्थडे सेलिब्रेशन की इन फोटोज पर-

सनी देओल ने बेटों के साथ काटा केक
सनी देओल ने अपने 66वें जन्मदिन पर बेटों के साथ केक काटा। इस दौरान करण देओल और राजवीर देओल उनके साथ-साथ ही नजर आए।

राजवीर देओल ने खिलाया पिता को केक
सनी देओल के बर्थडे पर राजवीर देओल ने भी अपने पिता को केक खिलाया। उनका अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

करण देओल ने भी पिता को खिलाया केक
केक कटिंग के बाद बड़े बेटे करण देओल ने भी सनी देओल को केक खिलाया। बता दें कि करण देओल इसी साल शादी के बंधन में बंधे थे।

सनी देओल ने फैंस के सामने जोड़ा हाथ
सनी देओल ने बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच फैंस और पैपराजियों के सामने हाथ जोड़ा। उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को खूब पसंद आया।

सनी देओल ने बेटों पर लुटाया प्यार
सनी देओल अपने दोनों ही बेटों से खूब प्यार करते हैं और यह बात उनकी तस्वीरों में भी साफ झलकती है। बर्थडे सेलिब्रेशन के बीच भी वह बेटों पर प्यार लुटाने से पीछे नहीं हटे।

2023 में छा गए सनी देओल
बता दें कि इस साल अगस्त में सनी देओल की 'गदर 2' रिलीज हुई थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की। कमाई के मामले में 'गदर 2' ने 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया था।

सनी देओल ने सेलिब्रेशन के बीच किया भांगड़ा
सनी देओल ने बर्थडे सेलिब्रेशन के खास मौके पर भांगड़ा भी किया। एक्टर को देखकर कहा जा सकता है कि वह ढोल-नगाड़ों की धुन सुनकर खुद को रोक नहीं पाए।

बर्मिंघम टेस्ट की छोटी सी पारी में बड़ा धमाल कर गए ऋषभ पंत

शुभमन गिल बने ये कारनामा करने वाले सबसे युवा भारतीय कप्तान

वैभव सूर्यवंशी ने भारत के लिए रचा इतिहास, इंग्लैंड के उड़ा दिए होश

अपनी ही बात से पलटे गंभीर, इस खिलाड़ी के साथ कर दी नाइंसाफी

57 साल के अक्षय कुमार ने इस खास पानी को बताया सेहत के लिए अमृत, बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए बेस्ट

IND vs ENG 2nd Test day 1 Highlights: शुभमन गिल ने जड़ा कप्तानी शतक, टीम इंडिया ने की शानदार शुरुआत

ओंकार साल्वी बने रहेंगे मुंबई क्रिकेट टीम के मुख्य कोच, चीफ सेलेक्टर का कार्यकाल भी बढ़ा

Wimbledon 2025: पुरुष युगल के दूसरे दौर में पहुंची युकी भांबरी-रॉबर्ट गैलोवे की जोड़ी, बोपन्ना हुए बाहर

OurCryptoMiner के मायने क्या हैं? रजिस्ट्रेशन करते ही पा सकते हैं इतना बोनस; समझें माइनिंग का पूरा गणित

'आतंकी हमलों पर अलग-अलग रुख अपनाते हैं कुछ देश', क्वाड बैठक में जयशंकर बोले-भारत नहीं बदलता अपनी राय
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited