Sushant Singh Rajput से रातों-रात छीन ली गई थीं ये 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में, डिप्रेशन ने ली अभिनेता की जान

Sushant Singh Rajput's death Anniversary: शाहिद कपूर की 'कबीर सिंह' से लेकर रणवीर सिंह की 'बाजीराव मस्तानी' सहित कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों से सुशांत सिंह राजपूत को रातों-रात बाहर कर दिया था। लिस्ट देखकर आपको भी हैरानी होगी।

Sushant Singh Rajput से रातों-रात छीन ली गई थीं ये 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में
01 / 10

Sushant Singh Rajput से रातों-रात छीन ली गई थीं ये 9 ब्लॉकबस्टर फिल्में

Sushant Singh Rajput's death Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर रहे सुशांत सिंह राजपूत के निधन को आज यानी 14 जून के दिन 4 साल हो गए हैं। अभिनेता ने मुंबई में अपने फ्लैट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सिंह के फैन्स आज भी उन्हें याद कर भावुक हो जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सुशांत सिंह राजपूत धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो गए थे। उनके डिप्रेशन की वजह थी रातों-रात अभिनेता को ब्लॉकबस्टर फिल्मों से बाहर कर देना। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे सुशांत सिंह राजपूत का पत्ता साफ कर दिया गया था। देखें ये पूरी लिस्ट...और पढ़ें

हाफ गर्लफ्रेंड
02 / 10

हाफ गर्लफ्रेंड

अर्जुन कपूर और श्रद्धा कपूर को फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' में कास्ट किया गया था। अर्जुन से पहले सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म के लिए फाइनल हुए थे।

बेफिक्रे
03 / 10

बेफिक्रे

निर्माताओं ने रणवीर सिंह की जगह फिल्म 'बेफिक्रे' में सुशांत सिंह राजपूत को कास्ट करने का मन बनाया था लेकिन अभिनेता को रातों-रात फिल्म से बाहर कर दिया गया।

फितूर
04 / 10

फितूर

यह फिल्म भी सुशांत सिंह राजपूत के हिस्से में आती अगर मेकर्स ने उन्हें बाहर ना किया होता। बाद में यह फिल्म आदित्य रॉय कपूर की झोली आ गिरी थी।

पद्मावत
05 / 10

पद्मावत

'पद्मावत' भी सुशांत सिंह राजपूत के हिस्से में आने वाली थी। संजय लीला भंसाली ने लास्ट मौके पर सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म से बाहर कर दिया था।

बाजीराव मस्तानी
06 / 10

बाजीराव मस्तानी

'बाजीराव मस्तानी' के हाथ से निकल जाने के बाद सुशांत सिंह राजपूत काफी निराश हुए थे। मेकर्स ने उन्हें फिल्म ऑफर करने के बाद रणवीर सिंह को लीड रोल के लिए कास्ट कर लिया था।

अंधाधुन
07 / 10

अंधाधुन

'अंधाधुन' भी आयुष्मान खुराना की झोली ना गिरती अगर मेकर्स ने सुशांत सिंह राजपूत को फिल्म से निकाला ना होता। इस फिल्म के लिए सुशांत को कास्ट किया जाना था।

कबीर सिंह
08 / 10

कबीर सिंह

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कबीर सिंह' में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी को लीड रोल में देखा गया था। यह फिल्म सबसे पहले सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी लेकिन बाद में मेकर्स ने उन्हें बाहर कर दिया।

रोमियो अकबर वाल्टर
09 / 10

रोमियो अकबर वाल्टर

इस फिल्म में जॉन अब्राहम को लीड रोल में देखा गया था। जॉन से पहले 'रोमियो अकबर वाल्टर' सुशांत सिंह राजपूत को ऑफर हुई थी।

पानी
10 / 10

पानी

शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' के लिए सुशांत सिंह राजपूत को फाइनल किया गया था। क्रिएटिव इश्यूज होने की वजह से मेकर्स ने फिल्म बंद कर दी थी।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited