​बॉयफ्रेंड के कपड़े पहन-पहनकर फैशन का ज्ञान झाड़ती हैं ये हसीनाएं, तमन्ना भाटिया ने तो ब्रेकअप के बाद भी वापिस नहीं किया कोट​

तमन्ना भाटिया हाल ही में एक पार्टी के दौरान अपने बॉयफ्रेंड विजय वर्मा का कोट पहने नजर आई। क्या आपको पता तमन्ना से पहले इन हसीनाओं ने भी अपने बॉयफ्रेंड और पति के कपड़ें पहनने में शर्म नहीं करी। प्यार का इजहार करते हुए इन हसीनाओं ने बेहद बॉयफ्रेंड के लुक को भी कॉपी किया है।

बॉयफ्रेंड-पति के कपड़े पहनकर घूमती हैं ये एक्ट्रेस
01 / 07

बॉयफ्रेंड-पति के कपड़े पहनकर घूमती हैं ये एक्ट्रेस

प्यार में अपने पार्टनर के कपड़े पहनना उनकी खूबसूरत बान्डिंग को दिखाता हैं। वहीं कुछ ऐसी हसीनाएं हैं जो अपने पति और बॉयफ्रेंड के कपड़ों में खुद में खुद को सबसे ज्यादा खूबसूरत समझती हैं। हाल ही में तमन्ना भाटिया ने भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड का कोट पहना था। इससे पहले कैटरीना कैफ दीपिका पादुकोण भी अपने पति के कपड़े पहनकर पब्लिक में आ चुकी हैं।

कैटरीना कैफ  Katrina Kaif
02 / 07

कैटरीना कैफ ( Katrina Kaif )

कटरीना कैफ ने एक दो नहीं बल्कि कई बार विक्की कौशल की हुडी पहनकर फोटो क्लिक करवाई है। इस तस्वीर में भी देख सकते हैं कैटरीना ने विक्की की सफेद हुडी पहनी है।

तमन्ना भाटिया  Tmannah Bhatia
03 / 07

तमन्ना भाटिया ( Tmannah Bhatia)

तमन्ना भाटिया हाल ही में एक पार्टी के दौरान व्हाइट और ब्लैक स्ट्रिपस का कोट पहनकर आई थी। ऐसा ही कोट विजय वर्मा ने एक इवेंट में पहना था। ब्रेकअप की खबरों के बाद भी तमन्ना ने विजय की निशानी को नहीं मिटाया।

दीपिका पादुकोण  Deepika Padukone
04 / 07

दीपिका पादुकोण ( Deepika Padukone)

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह की नियो हाई नेक टी-शर्ट पहनी थी। रणवीर के कपड़ों में भी दीपिका पादुकोण बेहद प्यारी लग रही थी।

अनुष्का शर्मा  Anushka Sharma
05 / 07

अनुष्का शर्मा ( Anushka Sharma)

अनुष्का शर्मा अक्सर विराट कोहली की टी-शर्ट पहनती हैं। अनुष्का और विराट की कई फोटो में देखा जा सकता है कि कपल एक-दूसरे के साथ टी-शर्ट चेंज करते रहते हैं।

प्रियंका चोपड़ा  Priyanka Chopra
06 / 07

प्रियंका चोपड़ा ( Priyanka Chopra)

प्रियंका चोपड़ा कभी अपने पति निक जोन्स के कपड़े पहनने में शर्म नहीं करती। एक्ट्रेस को जो भी निक की अलमारी में पसंद आता है वह निकालकर पहन लेती हैं।

अथिया शेट्टी  Athiya Shetty
07 / 07

अथिया शेट्टी ( Athiya Shetty )

अथिया शेट्टी को केएल राहुल की टी-शर्ट पहनना बहुत पसंद है। ऐसा कई बार देखा गया है जब अथिया ने वही सेम टी-शर्ट पहनी हुई है जो केएल राहुल ने पहनी थी।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited