तारा सुतारिया की मां ने आदर जैन के सिर से उतारा ढाई बोतल का नशा, एक पोस्ट से ठिकाने लगाई अक्ल

Tara Sutaria mother hits back to Aadar Jain: कलाकार आदर जैन ने अपनी शादी के दौरान एक्स-गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया को टाइमपास बताकर अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। जहां एक तरफ तारा के फैंस उन्हें ट्रोल कर रहे हैं, वहीं अदाकारा की मां ने भी आदर जैन पर निशाना साधा है और एक सोशल मीडिया पोस्ट से उनकी अक्ल ठिकाने लगा दी है।

तारा सुतारिया की मां ने लगाई आदर जैन को फटकार सोशल मीडिया पर किया धमाकेदार पोस्ट
01 / 07

तारा सुतारिया की मां ने लगाई आदर जैन को फटकार, सोशल मीडिया पर किया धमाकेदार पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता आदर जैन ने शादी के दौरान अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड्स को टाइमपास बताकर बड़ी मुसीबत मोल ले ली है। आदर जैन का कमेंट लोगों को पसंद नहीं आया है और वो लगाकार एक्टर की आलोचना कर रहे हैं। आलोचना करने वालों में एक्ट्रेस की मां भी शामिल हैं, जिन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट से आदर जैन की अक्ल ठिकाने लगा दी है। तारा सुतारिया की मां का पोस्ट इस वक्त इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है। तारा की मां ने बहुत ही शालीनता से आदर को सबक सिखाया है।

आदर जैन ने सालों तक किया तारा सुतारिया को डेट
02 / 07

आदर जैन ने सालों तक किया तारा सुतारिया को डेट

आदर जैन और तारा सुतारिया ने सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था। जिस तरह से ये दोनों मीडिया में स्पॉट होते थे, उसे देखकर लगता था कि ये जल्द ही शादी करेंगे लेकिन इसका एकदम उल्टा हुआ। तारा और आदर का रिश्ता अचानक ही टूट गया और इनकी राहें अलग हो गईं।

किसी को नहीं पता आदर जैन और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की वजह
03 / 07

किसी को नहीं पता आदर जैन और तारा सुतारिया के ब्रेकअप की वजह

आदर जैन ने तारा सुतारिया को क्यों छोड़ा इसकी वजह अभी तक किसी को नहीं पता है। यहां तक कि इंडस्ट्री के दोस्त भी इस बात से हैरान हैं कि इनके ब्रेकअप की वजह आज तक सामने नहीं आई है।

आदर जैन ने रचाई तारा सुतारिया की पक्की दोस्त से शादी
04 / 07

आदर जैन ने रचाई तारा सुतारिया की पक्की दोस्त से शादी

तारा सुतारिया से ब्रेकअप तो लोगों को चौंका ही रहा है, उसके साथ-साथ लोगों को ये बात भी हैरान कर रही है कि आदर ने तारा की ही पक्की दोस्त आलेखा संग घर बसाया है। किसी को नहीं पता है कि आलेखा और आदर का रिश्ता कब शुरू हुआ था।

शादी के दौरान आदर जैन ने दिया विवादित बयान
05 / 07

शादी के दौरान आदर जैन ने दिया विवादित बयान

आलेखा संग शादी के दौरान आदर जैन ने कहा कि वो अब तक केवल टाइमपास कर रहे थे। आदर का ये विवादित बयान लोगों को हैरान और परेशान कर रहा है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि आदर ने इतना घटिया बयान क्यों दिया है?

तारा सुतारिया के सपोर्ट में उतरे फैंस
06 / 07

तारा सुतारिया के सपोर्ट में उतरे फैंस

जब से आदर जैन का विवादित बयान इंटरनेट पर वायरल हुआ है, तब से ही लोग तारा सुतारिया को सपोर्ट कर रहे हैं। लोग लगातार तारा के सपोर्ट में पोस्ट कर रहे हैं और आदर जैन को ट्रोल कर रहे हैं।

तारा सुतारिया की मां ने संभाला मोर्चा
07 / 07

तारा सुतारिया की मां ने संभाला मोर्चा

आदर जैन के मुंह से घटिया कमेंट सुनने के बाद भी तारा सुतारिया ने कोई रिएक्शन नहीं दिया। हालांकि उनकी मां खुद को चुप नहीं रख पायीं और उन्होंने सोशल मीडिया पर लम्बा-चौड़ा पोस्ट करके आदर की क्लास लगा दी। तारा की मां का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited