गरीबी की मोटी जंजीर तोड़कर बुलंदियों के शिखर पर पहुंचे ये टीवी सेलेब्स, खुद के दमपर खड़ा किया साम्राज्य

TV Stars who were Poor at Childhood: टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में बताया है कि वो बचपन में काफी गरीब थी। उनको कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। तेजस्वी के अलावा भी टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने बचपन में गरीबी देखी थी। इस लिस्ट में मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम भी शामिल है।

बचपन में इन टीवी सितारों ने झेला गरीबी का दर्द
01 / 07

बचपन में इन टीवी सितारों ने झेला गरीबी का दर्द

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' पर अपनी दुख भरी कहानी सुनाई है। तेजस्वी प्रकाश ने बताया कि बचपन में उन्होंने गरीबी का दर्द झेला था। बता दें कि तेजस्वी प्रकाश की तरह ही टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं, जिन्होंने गरीबी देखी है। हालांकि इन लोगों ने अपनी कड़ी मेहनत से गरीबी की मोटी जंजीर को तोड़ दिया। इस लिस्ट में कपिल शर्मा से लेकर सुंबुल तौकीर खान तक के नाम शामिल है। आइए नजर डालते हैं पूरी लिस्ट पर...

तेजस्वी प्रकाश
02 / 07

तेजस्वी प्रकाश

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर तेजस्वी प्रकाश ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। इस दौरान तेजस्वी ने बताया कि उनकी मां ने ही उन्हें और भाई को अकेले पाला था। एक्ट्रेस की मां लोगों के दरवाजे पर जाकर पॉलिसी बेचा करती थी। हालांकि आज तेजस्वी ने अपना समय बदल डाला है। अब वो टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक है।

शिव ठाकरे
03 / 07

शिव ठाकरे

बिग बॉस 16 के रनरअप शिव ठाकरे ने भी बचपन में काफी कुछ सहा था। रिपोर्ट्स की मानें तो शिव काफी गरीब थे। लेकिन उन्होंने कड़ी मेहनत से अपनी किस्मत बदल ली। सलमान खान के शो बिग बॉस ने उनकी जिंदगी पलटकर रख दी।

प्रियंका चाहर चौधरी
04 / 07

प्रियंका चाहर चौधरी

बचपन में टीवी एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी ने काफी मुश्किलों का सामना किया था। उनका परिवार आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं था। इन सभी चीजों को देखकर प्रियंका ने ये ठान लिया कि वो कुछ करके दिखाएंगी। आज के समय एक्ट्रेस प्रियंका चाहर ने अपना साम्राज्य खड़ा कर दिया है।

सुंबुल तौकीर
05 / 07

सुंबुल तौकीर

टीवी अदाकारा सुंबुल तौकीर का बचपन भी गरीबी में बीता था। बेहद कम उम्र में ही सुंबुल ने काम शुरू कर दिया था। आज सुंबुल का नाम टीवी की सफल एक्ट्रेसेस में से शामिल है। बता दें कि सुंबुल ने बिग बॉस में भी धमाल मचाया था।

भारती सिंह
06 / 07

भारती सिंह

भारती सिंह जब छोटी थी तब ही उनके पिता की मौत हो गई थी। इस वजह उनकी मां को काम करना पड़ा था। आर्थिक तंगी के कारण भारती का बचपन गरीबी में बिता था।

कपिल शर्मा
07 / 07

कपिल शर्मा

इस लिस्ट में कपिल शर्मा का नाम शामिल है। उन्होंने बचपन में गरीबी देखी थी। बता दें कि दसवीं क्लास में ही उन्होंने पीसीओ में नौकरी करनी शुरू कर दी थी। लेकिन आज कपिल शर्मा करोड़ों के मालिक हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited