2024 की इन महाफ्लॉप फिल्मों ने छीना मेकर्स का सुख-चैन, इस एक्शन मूवी ने तो लगा डाला 186 करोड़ का चूना

Flop Bollywood Movies of 2024: साल 2024 अभी तक बॉलीवुड फिल्म के लिए हिट और मिस की कहानी रही है। एक तरफ जहां कई फिल्मों ने धमाकेदार कलेक्शन किया है, तो कई फिल्में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई हैं। यहां इन फिल्मों की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

ये हैं 2024 की महाफ्लॉप फिल्में
01 / 08

ये हैं 2024 की महाफ्लॉप फिल्में

अजय देवगन से लेकर अक्षय कुमार तक कई बॉलीवुड एक्टर्स के लिए साल 2024 अच्छा भी रहा है और बुरा भी। इस साल कुछ फिल्मों ने तो बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड्स ही तहस-नहस कर दिए। वहीं कुछ फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुईं। यहां इस साल की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट पर नजर डालते हैं, जिन्होंने मेकर्स का सुख और चैन दोनों ही लूट लिया।और पढ़ें

क्रैक Crackk
02 / 08

क्रैक (Crackk)

अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की मूवी क्रैक को 23 फरवरी को रिलीज किया गया था। 80 करोड़ के बड़े बजट पर बनी ये फिल्म सिर्फ 12.6 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई थी।

वेदा Veda
03 / 08

वेदा (Veda)

15 अगस्त 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई फिल्म वेदा को 60 करोड़ के बजट पर बनाया था। अभी तक जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की फिल्म 25.93 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है।

मैदान Maidaan
04 / 08

मैदान (Maidaan)

11 अप्रैल 2024 को रिलीज हुई अजय देवगन की इस मूवी को 250 करोड़ से ऊपर के बजट पर बनाया गया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई क्योंकि मूवी ने सिर्फ 51.44 करोड़ का ही कलेक्शन किया।

योद्धा Yodha
05 / 08

योद्धा (Yodha)

सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा को 15 मार्च 2024 को रिलीज किया गया था। फिल्म को 66 करोड़ के बजट पर धर्मा प्रोडक्शन ने बनाया था, यह फिल्म सिर्फ 33 करोड़ ही कमा पाई।

बड़े मियां छोटे मियां Bade Miyan Chote Miyan
06 / 08

बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की इस एक्शन फिल्म को 11 अप्रैल को ही रिलीज किया गया था। इस फिल्म को 350 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बनाया गया था, जबकि फिल्म सिर्फ 66 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई।

सरफिरा Sarfira
07 / 08

सरफिरा (Sarfira)

अक्षय कुमार और राधिक मदान की फिल्म सरफिरा भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुई थी। 12 जुलाई को रिलीज हुई ये फिल्म 100 करोड़ के बजट पर बनी थी। इस फिल्म ने सिर्फ 32 करोड़ का ही कलेक्शन किया था।

मैरी क्रिसमस Merry Christmas
08 / 08

मैरी क्रिसमस (Merry Christmas)

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की मूवी मैरी क्रिसमस 12 जनवरी 2024 को रिलीज हुई थी। 60 करोड़ के बजट पर बनी ये मूवी सिर्फ 12 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन कर पाई थी।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited