अपनी बहन पर जान छिड़कती हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, राखी पर नहीं होने देती है सगे भाई की कमी

19 अगस्त को देशभर में धूमधाम से राखी का त्योहार सेलिब्रेट किया जाएगा। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। राखी का त्योहार बॉलीवुड की हसीनाएं अपनी बहन के साथ सेलिब्रेट करती हैं। इस लिस्ट में आलिया भट्ट से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल है।

01 / 09
Share

बॉलीवुड की इन हसीनाओं के नहीं हैं सगे भाई, लिस्ट में है आलिया से दीपिका तक का नाम शामिल

आज हम आपको बॉलीवुड की उन हसीनाओं के बारे में बता रहे हैं जिनका सगा भाई नहीं है। ये एक्ट्रेसेस अपनी बहन पर जान छिड़कती हैं। इतना ही नहीं ये एक्ट्रेसेस बहनों के साथ राखी का त्योहार सेलिब्रेट करती हैं। इस लिस्ट में कृति सेनन से लेकर शिल्पा शेट्टी तक का नाम शामिल है। इन हसीनाओं ने अपने बहनों को कभी किसी चीज की कमी महसूस नहीं होने दी।

02 / 09
Share

शिल्पा शेट्टी

शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता से बहुत प्यार करती हैं। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कती हैं। इस खास दिन पर शमिता अपनी बड़ी बहन को राखी बांधती हैं।

03 / 09
Share

जाह्नवी कपूर

जाह्नवी कपूर अपनी छोटी बहन खुशी पर जान छिड़कती हैं। दोनों एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाती हैं।

04 / 09
Share

करीना कपूर

करीना कपूर का कोई सगा भाई नहीं है। एक्ट्रेस की बड़ी बहन करिश्मा कपूर है। दोनों बहने एक -दूसरे पर जान छिड़कती हैं।

05 / 09
Share

आलिया भट्ट

आलिया भट्ट का कोई सगा भाई नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बहन शाहीन पर जान छिड़कती हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती हैं।

06 / 09
Share

काजोल

काजोल ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया है। एक्ट्रेस का कोई भाई नहीं है। एक्ट्रेस अपनी बहन तनुषी संग खास बॉन्ड शेयर करती हैं।

07 / 09
Share

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण अपनी बहन से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी बहन के साथ फैमिली फंक्शन में शामिल होती है।

08 / 09
Share

कृति सेनन

कृति और नुपूर सेनन एक-दूसरे पर जमकर प्यार लुटाती हैं। दोनों बहनें वेकेशन से लेकर पार्टी तक में साथ स्पॉट होती हैं।

09 / 09
Share

भूमि पेडनेकर

भूमि अपनी बहन से बहुत प्यार करती हैं। एक्ट्रेस का भले ही कोई सगा भाई नहीं है। लेकिन उन्होंने अपने छोटी बहन को कभी किसी चीज की कमी नहीं होने दी।