Salim Khan के परिवार की बहू बनते-बनते रह गईं बॉलीवुड की ये हसीनाएं, एक के साथ तो बट गए थे शादी के कार्ड

सलीम खान के तीन बेटे हैं जिसमें से सलमान सबसे बड़े और अरबाज और सोहेल छोटे है। दोनों में से सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है। लेकिन एक्टर अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहे हैं। आइए जानते हैं वो कौन सी हसीना है जिनके साथ सलमान की शादी तय हो गई थी।

01 / 08
Share

खान परिवार से जुड़ते-जुड़ते रह गया इन हसीनाओं का नाम, एक से तो शादी करने वाले थे सलमान खान

मशहूर राइटर सलीम खान किसी पहचान के मोहताज नहीं है। सलीम के सबसे बड़े बेटे सलमान खान ने अभी तक शादी नहीं की है। एक्टर अपने लव रिलेशनशिप को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं। एक्टर ने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने 6 हसीनाओं को डेट किया है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक के साथ तो शादी करने वाले थे सल्लू भाई।

02 / 08
Share

शाहीन जाफरी

सलमान खान की पहली गर्लफ्रेंड शाहीन जाफरी थी। एक्टर ने फिल्मों में आने से पहले शाहीन को डेट किया था। बाद में शाहीन और सलमान अलग हो गए थे।

03 / 08
Share

सोमी अली

सलमान और सोमी ने एक-दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। एक्ट्रेस ने सलमान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

04 / 08
Share

संगीता बिजलानी

संगीता बिजलानी और सलमान के रिलेशनशिप ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों की शादी के कार्ड तक बंट गए थे। लेकिन बाद में दोनों की शादी नहीं हो पाई। आज भी दोनों अच्छे दोस्त है।

05 / 08
Share

ऐश्वर्या राय

सलमान और ऐश्वर्या के लव अफेयर के बारे में सब जानते हैं। एक्ट्रेस ने सलमान पर मारपीट करने का आरोप लगाया था।

06 / 08
Share

स्नेहा उल्लाल

ऐश्वर्या राय से ब्रेकअप के बाद सलमान और स्नेहा उल्लाल के लव अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। एक्ट्रेस ने इस महज अफवाह बताया था।

07 / 08
Share

कैटरीना कैफ

कैटरीना को इंडस्ट्री में लाने वाले सलमान थे। दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। ब्रेकअप के बाद भी दोनों अच्छे दोस्त है।

08 / 08
Share

यूलिया वंतूर

रिपोर्ट्स के अनुसार, सलमान यूलिया वंतूर को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर कोई बयान नहीं दिया है। दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त बताते हैं।