शादी के बाद भी बच्चों के लिए तरसती रहीं इस बॉलीवुड स्टार्स की आंखें, सूनी गोद भरने के लिए खटखाटए मंदिर-मस्जिद के दरवाजे
Bollywood Actress who got pregnant years after marriage: बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर दी है। वह शादी के 12 साल बाद मां बनने वाली हैं। यहां उन एक्ट्रेस पर नजर डालते हैं, जिन्होंने शादी के कई सालों बाद मां बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।

कई सालों तक सूनी रही इन हसीनाओं की गोद
दीपिका पादुकोण से लेकर राधिका आप्टे तक, बॉलीवुड की ऐसी कई एक्ट्रेस हैं जिनकी गोद कई सालों तक सूनी रही। इन एक्ट्रेस ने अपनी शादी के कई सालों बाद अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। आज हम इसको लेकर बात कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में राधिका ने अपने बेबी बंप की फोटोज से सभी को हैरान कर दिया है। यहां इन हसीनाओं की लिस्ट पर एक नजर डालते हैं।

बिपाशा बसु (Bipasha Basu)
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपासा बसु ने भी अपनी बेटी देवी को अपनी शादी के 6 साल बाद जन्म दिया था। इतने सालों तक एक्ट्रेस को गोद सूनी रही थी। अब वह बेटी पर खूब प्यार लुटाती हैं।

दीपिका पादुकोण (DeepikaPadukone)
दीपिका पादुकोण ने भी साल 2018 में रणवीर सिंह से शादी की थी। जिसके करीब 6 साल बाद अपनी बेटी को जन्म दिया है। एक्ट्रेस के मां बनने के बाद फैंस भी काफी खुश हैं।

ऐश्वर्या राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan)
ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में अभिषेक बच्चन संग शादी की थी। शादी के 4 साल बाद 2011 में उन्होंने अपनी बेटी आराध्या बच्चन को जन्म दिया था। जिसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म नहीं दिया।

अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma)
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में विराट कोहली से शादी की थी। शादी के कई सालों तक अनुष्का की गोद सूनी ही रही। फिर साल 2021 में उन्होंने बेटी वामिका को जन्म दिया, जिसके बाद साल 2024 में बेटे अकाय को जन्म दिया।

करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan)
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने साल 2012 में सैफ अली खान से शादी की थी और शादी के 4 साल बाद 2016 में अपने बेटे तैमूर को जन्म दिया था। जिसके बाद साल 2021 में दूसरे बेटे जेह को जन्म दिया।

राधिका आप्टे (Radhika Apte)
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) ने अपनी शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है। एक्ट्रेस ने अपनी फिल्म के प्रीमियर में बेबी बंप फ्लॉन्ट किया है।

साल 2012 में की थी सीक्रेट शादी
राधिका आप्टे ने साल 2012 में ब्रिटिश म्यूजिक कंपोजर बेनेडिक्ट टेलर के साथ एक सीक्रेट शादी कर ली थी। शादी के अब लगभग 12 साल बाद वह अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाली हैं।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें...यह हैं देश के सबसे शानदार रेलवे स्टेशन, जो जाने जाते हैं अपनी खूबसूरती के लिए

शुभमन गिल 25 की उम्र में अब तक कितने अंतरराष्ट्रीय शतक बना चुके हैं

अब ITR Filing कोई झंझट नहीं! बिना CA घर बैठे करें रिटर्न फाइल, बस फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

क्या सफेद बादल से ज्यादा बरसते हैं काले बादल, जवाब सुनकर सचमुच यकीन नहीं होगा

हिंदुस्तान की सबसे महंगी फिल्म पर नितेश तिवारी ने खेला 835 करोड़ का दाव, रणबीर कपूर और यश पर टिकी है 7 पुश्तों की कमाई

हरी चूड़ी, साड़ी और श्रृंगार... क्या है सावन से 'हरे रंग' का कनेक्शन? जान लें महत्व

झारखंड में हादसा; साहिबगंज में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे, जांच जारी

सेना को जल्द मिल रहे हैं Apache हेलिकॉप्टर्स, बॉर्डर पर तैनाती से PAK के उड़ेंगे होश, जानिए कितनी ताकत?

Diogo Jota Death: लिवरपूल के स्टार फुटबॉलर की सड़क दुर्घटना में मौत, 10 दिन पहले हुई थी शादी

सुबह या शाम कब लेनी चाहिए विटामिन-डी की खुराक? जानें इसका सही समय और हेल्थ बेनिफिट्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited