शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद बनते-बनते रह गए थे ये सेलेब्स, अब जहीर इकबाल की दुल्हन बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा!

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की चर्चा जोरों पर है। जहीर इकबाल से पहले उन सेलेब्स के बारे में भी जान लीजिए, जो शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद बनते-बनते रह गए थे। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद बनते-बनते रह गए थे ये सेलेब्स
01 / 08

शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद बनते-बनते रह गए थे ये सेलेब्स

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी शादी की खबरों को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। 2 जून के दिन एक्ट्रेस ने अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। प्रोफेशनल के साथ-साथ पर्सनल लाइफ के कारण सोनाक्षी सिन्हा हमेशा खबरों में रही हैं। इस समय एक्ट्रेस बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। आज हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको उन सेलेब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद बनते-बनते रह गए थे। जहीर इकबाल से पहले सोनाक्षी ने इन सेलेब्स को डेट किया था। आइए देखें ये पूरी लिस्ट...और पढ़ें

आदित्य श्रॉफ Aditya Shroff
02 / 08

आदित्य श्रॉफ (Aditya Shroff)

सोनाक्षी सिन्हा का नाम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ संग जुड़ा था। हालांकि दोनों के रास्ते जल्द ही अलग हो गए थे। अगर आदित्य श्रॉफ का सोनाक्षी सिन्हा से ब्रेकअप ना हुआ होता तो शत्रुघ्न सिन्हा के दामाद होते।

रणवीर सिंह Ranveer Singh
03 / 08

रणवीर सिंह (Ranveer Singh)

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'लुटेरा' की शूटिंग करते-करते सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह एक-दूसरे के नजदीक आ गए थे। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर पब्लिक में बात नहीं की।

बंटी सजदेह Bunty Sajdeh
04 / 08

बंटी सजदेह (Bunty Sajdeh)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सोनाक्षी सिन्हा ने काफी समय तक बंटी सजदेह को भी डेट किया था। दोनों की शादी की चर्चा भी होने लगी थी लेकिन जल्द ही ये कपल भी अलग हो गया।

शाहिद कपूर Shahid Kapoor
05 / 08

शाहिद कपूर (Shahid Kapoor)

सोनाक्षी सिन्हा और शाहिद कपूर भी एक-दूसरे संग रिश्ते में रह चुके हैं। अगर शाहिद कपूर का ब्रेकअप ना हुआ तो अभिनेता आज शत्रुघ्न सिन्हा के 'दामाद' होते।

अर्जुन कपूर Arjun Kapoor
06 / 08

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor)

सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। दोनों को फिल्म 'तेवर' में देखा गया था। इस फिल्म के फ्लॉप होते ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था।

अब जहीर इकबाल संग हैं सोनाक्षी सिन्हा
07 / 08

अब जहीर इकबाल संग हैं सोनाक्षी सिन्हा

सोनाक्षी सिन्हा बीते कई महीनों से बॉलीवुड अभिनेता जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। दोनों की शादी की तारीख भी तय हो चुकी है। सुनने में आ रहा है कि परिवार ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।

23 जून को लेंगे सात फेरे
08 / 08

23 जून को लेंगे सात फेरे

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही जहीर इकबाल के साथ 23 जून के दिन सात फेरे लेंगी। हालांकि अभी तक शादी की खबरों पर इस कपल ने अपना बयान जारी नहीं किया है।

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited